बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी:बड़ी वारदात : भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पार्षद अमित बिष्ट ने युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट उतारा, क्षेत्र में दहशत फैली! ✍️ Ashok gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

“मृतक नितिन लोहानी दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र था, जो आज सोमवार को दिल्ली जाने वाला था कि गोलीकांड में उसकी दर्दनाक मौत हो गई, मृतक छात्र नितिन के पिता शास्त्री पंडित है,””…

हल्द्वानी:रामपुर रोड एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। बताया जा रहा है कि होटल के कमरे को लेकर चल रहा विवाद रविवार देर रात खुलेआम हिंसा में तब्दील हो गया। दो पक्षों के बीच हुए जबरदस्त बवाल के बाद चली गोली में 24 वर्षीय दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीटेक के होनहार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने भाजपा पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सूत्रों से पता चला है कि भाजपा पार्षद अमित बिष्ट के होटल में उनका भतीजा कान्हा रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत है। जिसका सोभित दर्मवाल नामक युवक से होटल के एक कमरे को लेकर तनातनी चल रही थी।
सोभित के दोस्त नितिन लोहनी (निवासी जज फार्म) कमल भंडारी और रिसेप्शनिस्ट कान्हा के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई, और दोनों पक्षों में जबरदस्त तनाव बना हुआ था। रविवार की रात लगभग 12 बजे सभासद चिंटू के घर के सामने यह लड़ाई खूनी संघर्ष में बदल गई। इसी दौरान गोली चली, जो नितिन लोहनी को जा लगी। खून से लथपथ नितिन को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हिंसक झड़प में भाजपा पार्षद अमित बिष्ट की भी मौजूदगी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पार्षद को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे कौन-कौन शामिल था। ध्यान देने की बात यह है किकुमाऊँ की सबसे बड़ी आबादी वाले शहर हल्द्वानी में कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। रामपुर रोड क्षेत्र में मंगलवार को ऐसी वारदात सामने आई जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई, और इस सनसनीखेज मामले में भाजपा के एक पार्षद पर सीधे तौर पर गोली चलाने का आरोप लगा है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरी घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
घर के बाहर चली गोली, मौके पर मौत
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आरोपी भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने अपने आवास के बाहर ही युवक पर फायरिंग की। गोली लगते ही युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय, आरोपी पार्षद हिरासत में
वारदात की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुरानी दुश्मनी ने लिया खौफनाक रूप
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या कई दिन पहले हुए आपसी विवाद का नतीजा हो सकती है। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी के बीच पहले भी झगड़े और तनातनी की स्थिति बनी रहती थी। मंगलवार को यह विवाद हिंसक रूप में बदल गया और मामला हत्या तक जा पहुंचा।
विवादों से जुड़ा रहा है आरोपी का नाम
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पार्षद का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आता रहा है। क्षेत्र में उसके व्यवहार और गतिविधियों को लेकर पहले से ही चर्चा होती रही है। इस घटना के बाद लोगों में भारी रोष है और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जनप्रतिनिधि पर हत्या का आरोप, व्यवस्था पर बड़ा सवाल
जिस व्यक्ति को जनता की सुरक्षा और सेवा की जिम्मेदारी दी गई हो, उसी पर खुलेआम हत्या का आरोप लगना न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी गहरी चोट है। लोग पूछ रहे हैं कि अगर जनप्रतिनिधि ही कानून हाथ में लेने लगें तो आम आदमी खुद को कैसे सुरक्षित माने?
राजनीतिक गलियारों में मचा भूचाल
इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। विपक्ष ने मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है, वहीं सत्तारूढ़ दल पर नैतिक दबाव बढ़ता जा रहा है। हालांकि पार्टी स्तर पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
जांच जारी, कई पहलुओं की पड़ताल
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, हल्द्वानी में इस सनसनीखेज हत्या ने कानून व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों की भूमिका और आम जनता की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक हल्द्वानी कोतवाली में लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है, उक्त हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है, मृतक नितिन लोहानी दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र था जो आज सोमवार को दिल्ली जाने वाला था कि गोलीकांड में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छात्र नितिन के पिता शास्त्री पंडित है, तथा उसका एक भाई भी दिल्ली में नौकरी करता है, नितिन की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक के लहर व्याप्त है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad