टनकपुर: ‘गूंजा इंसाफ का स्वर’, ‘अंकिता भंडारी’ को न्याय दिलाने के लिए निकाली गई ‘कैंडल मार्च’ रैली! ✍️राजीव गुप्ता की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -


टनकपुर (चंपावत)।
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नगर में संध्या भावुक कर देने वाली कैंडल मार्च रैली निकाली गई। हाथों में मोमबत्तियां और आंखों में आक्रोश व पीड़ा लिए लोग सड़कों पर उतरे और शांतिपूर्वक इंसाफ की मांग की।
कैंडल मार्च में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों व आम नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जहां लोगों ने “अंकिता को न्याय दो”, “दोषियों को सख्त सजा दो” जैसे नारों के माध्यम से अपना आक्रोश और संवेदना प्रकट की। मोमबत्तियों की लौ के साथ हर चेहरा न्याय की उम्मीद और व्यवस्था से सवाल करता नजर आया।
वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी की दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दर्द है। उन्होंने मांग की कि मामले में निष्पक्ष व त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
कैंडल मार्च के समापन पर दो मिनट का मौन रखकर अंकिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि जब तक पीड़िता को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, तब तक आवाज उठाई जाती रहेगी।
यह ….

कैंडल मार्च केवल एक रूप नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक चेतना और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर उभरा, जिसने टनकपुर की फिज़ा को संवेदना और इंसाफ की पुकार से भर दिया।
रैली में मदन सिंह महर बिमला सजवान कमल पंत श्रीमन गुप्ता राजेंद्र कोहली दीपक बेलवाल छत्रपाल आदि थे!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad