ब्रेकिंग टनकपुर ::27 फरवरी से 15 जून तक आयोजित होगा सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेलाश्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क! राजीव गुप्ता ब्यूरो चीफ ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -


टनकपुर। उत्तर भारत की आस्था का प्रमुख केंद्र मां पूर्णागिरि धाम एक बार फिर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ 27 फरवरी (एकादशी) को किया जाएगा, जो 15 जून 2026 तक श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में आयोजित होगा। इस वर्ष मेले का आयोजन होली पर्व से पूर्व किए जाने से श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाओं का लाभ मिल सकेगा।
मेले को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला क्षेत्र से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समय रहते तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मां पूर्णागिरि मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र है। ऐसे में हर श्रद्धालु को सुरक्षित मार्ग, स्वच्छ वातावरण, शुद्ध पेयजल, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुचारु यातायात सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सड़क व पैदल मार्गों के सुधारीकरण, बिजली, पेयजल, पार्किंग, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मेला क्षेत्र में 24 घंटे एंबुलेंस सेवा, चिकित्सा शिविर तथा चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक शटल टैक्सी सेवा भी संचालित की जाएगी।
प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और मंदिर समिति के समन्वय से इस वर्ष मां पूर्णागिरि मेला श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित और यादगार बनने की उम्मीद है। प्रशासन की सजगता और सेवा भावना से यह मेला एक बार फिर आस्था और अनुशासन का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करेगा।…

बैठक में मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समय से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अवगत कराया गया कि इस वर्ष मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ 27 फरवरी (एकादशी), होली से पूर्व किया जाएगा, ताकि होली के दौरान भी श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सकें। यह मेला 27 फरवरी से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले में लाखों श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं, ऐसे में प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सड़कों एवं पैदल मार्गों के सुधारीकरण, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, पार्किंग, सुरक्षा, आवास, संचार तथा स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले के सफल संचालन हेतु उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि, टनकपुर को मेला मजिस्ट्रेट तथा जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही आवश्यकता अनुसार सहायक मेला अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने जल संस्थान को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में प्याऊ एवं पेयजल स्टैंड पोस्ट स्थापित कर श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बिजली, सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं, पार्किंग स्थल, सफाई व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाएं समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने अवगत कराया कि मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की दो एंबुलेंस 24 घंटे तैनात रहेंगी तथा बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु चिकित्सा शिविर भी स्थापित किए जाएंगे, जिनमें चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ की तैनाती रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक टैक्सियों का संचालन शटल सेवा के माध्यम से किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त मैनपावर की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए।

भंडारे के लिए स्थानों को चिह्नित कर मेला मजिस्ट्रेट द्वारा अनुमति प्रदान की जाएगी। साथ ही सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अग्निशमन वाहन के अतिरिक्त प्रत्येक दुकान में अग्नि नियंत्रण यंत्र अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद अधिकारी, उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख चंपावत श्रीमती अंचला बोहरा, मा0 विधायक प्रतिनिधि चम्पावत व टनकपुर श्री प्रकाश तिवारी व श्री दीपक रजवार, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री किशन तिवारी, उपाध्यक्ष श्री नीरज पांडेय, पूर्व अध्यक्ष श्री भुवन पाण्डे, अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी.एस. खाती, सीओ शिवराज सिंह राणा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश बिष्ट, अधिशासी अभियंता लोनिवि मोहन पलड़िया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad