बैजनाथ :[बागेश्वर]पुलिस उपाधीक्षक, की अध्यक्षता में कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम गलई में रात्रि चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

प्रेस नोट बागेश्वर पुलिस

पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर की अध्यक्षता में कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा ग्राम गलई में रात्रि चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,

✔️नशा, साइबर व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरुक

✔️साथ ही उपस्थित लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं का किया मौके पर समाधान

बैजनाथ [ बागेश्वर] पुलिस मुख्यालय देहरादून व पुलिस अधीक्षक, जनपद द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में अजय शाह, पुलिस उपाधीक्षक, की अध्यक्षता में व कैलाश सिंह बिष्ट प्रभारी कोतवाली की उपस्थिति में ग्राम गलई में जनता की समस्याओं से संबंधित मुद्दों के समाधान हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से विभिन्न विषयों पर वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर मौके पर ही यथासंभव समाधान कराया गया।
साइबर अपराध जागरूकता: उपस्थित लोगों को साइबर धोखाधड़ी (जैसे OTP शेयर न करना, डिजिटल अरेस्ट, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी), महिलाओं की सुरक्षा (जैसे ‘डायल 1090’ और ‘112’ का उपयोग), और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
यातायात सुरक्षा:
चौपाल में सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट के उपयोग और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने पर भी ज़ोर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं में कानूनी जागरूकता बढ़ाना तथा पुलिस-जनसहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना रहा|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad