लाल कुआं: [सराहनीय] नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं द्वारा आज से 9 नवम्बर तक नौ दिवसीय भब्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, आज हल्द्वानी के बेस अस्पताल एवं राजकीय महिला अस्पताल में रोगियों को निशुल्क दूध वितरण शुरू कर किया गया है! मुकेश बोरा अध्यक्ष ✍️ Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

लालकु कुआं: [सराहनीय] नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं द्वारा आज से 9 नवम्बर तक नौ दिवसीय भब्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, आज हल्द्वानी के बेस अस्पताल एवं राजकीय महिला अस्पताल में रोगियों को निशुल्क दूध वितरण शुरू कर किया गया है! मुकेश बोरा अध्यक्ष ✍️ Ashok Gulati editor in chief नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आज 1 नवम्बर से 9 नवम्बर तक नौ दिवसीय भब्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें आज हल्द्वानी के बेस अस्पताल एवं राजकीय महिला अस्पताल में रोगियों को निशुल्क दूध वितरण शुरू कर दिया गया है तथा लालकुआं दुग्ध संघ प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दुग्धशाला में स्कूली बच्चों का भ्रमण कार्यक्रम एवं भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि उत्तराखंड राज्य स्थापना की “रजत जयंती पर्व को राज्यव्यापी उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की गई है, जिससे दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा की अगुवाई में आज 1 नवंबर से नौ दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें आँचल परिवार द्वारा सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय एवं राजकीय महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में मरीजों को निःशुल्क आंचल दूध वितरण किया जा रहा है। लालकुआं दुग्ध संघ प्रांगण में महिला दुग्ध उत्पादकों की गोष्ठी एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी होगा। जिसमें सैकड़ो दुग्ध उत्पादकों एवं कर्मचारियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद कल 2 नवम्बर को
रामनगर और कालाढूंगी में महिला दुग्ध समितियों की विशेष गोष्ठियाँ आयोजित होंगी। जहां मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दीवान सिंह बिष्ट (रामनगर) और विधायक बंशीधर भगत (कालाढूंगी) शामिल होंगे। इसके बाद 3 नवम्बर को जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा, इसके अलावा
नए सदस्यों को जोड़ने हेतु संघ की ओर से व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान चलाया जाएगा। 4 नवम्बर को दुहान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दुग्ध समितियों के स्तर पर दुहान कार्यक्रम होंगे, जिनमें दुग्ध उत्पादन एवं गुणवत्ता सुधार पर विशेष चर्चा होगी। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि 5 नवम्बर को संघ की ओर से जिले भर में 20 पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन होगा, जिनमें पशुओं का नि:शुल्क उपचार एवं टीकाकरण किया जाएगा। तथा 6 नवम्बर को 25 किलोमीटर लंबी साइकिल रेस का आयोजन नैनीताल में किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरिता आर्या प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगी।
उन्होंने बताया कि 7 नवम्बर को
विभिन्न विद्यालयों में उपभोक्ता जागरूकता रैली एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों में दुग्ध उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। दुग्ध संघ अध्यक्ष ने कहा कि
8 नवम्बर को संघ मुख्यालय लालकुआं में “आँचल प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक संध्या” का आयोजन होगा।
इसमें आँचल के विविध दुग्ध उत्पादों की प्रदर्शनी, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

तथा 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादकों, समितियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad