बिग ब्रेकिंग भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 20 यात्री जिंदा जले; राष्ट्रपति ने जताया शोक+

खबर शेयर करें -

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद से बंगलूरू जा रही यात्रियों से भरी बस में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार कावेरी ट्रैवल्स की एक बस में कुरनूल के उपनगर चिन्नातेकुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर आग लग गई। हादसे के बाद राष्ट्रपति, पीएम मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत कई लोगों ने शोक जताया हआंध्र प्रदेश के कुरनूल में बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद से बंगलूरू जा रही सवारियों से भरी बस में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार कावेरी ट्रैवल्स की एक बस में कुरनूल के उपनगर चिन्नातेकुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर आग लग गई। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया और मदद का आश्वासन दिया। कुरनूल रेंज के डीआईजी कोया प्रवीण ने बताया,  लगभग 19 यात्री, दो बच्चे और दो ड्राइवर दुर्घटना में बच गए है।पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस का दरवाजा जाम हो गया और कुछ ही मिनटों में गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस ने आगे बताया कि अधिकतर बचे लोगों की उम्र 25 से 35 साल के बीच थी। मृतकों में बाइक सवार भी शामिल हैं। पुलिस ने अभी तक 11 शवों की पहचान कर ली है।कुरनूल के जिला कलेक्टर डॉ ए सिरी ने बताया, यह दुर्घटना सुबह 3 से 3:10 बजे के बीच हुई जब बस एक बाइक से टकरा गई, जिससे ईंधन रिसाव हुआ और आग लग गई। 41 यात्रियों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी 20 में से 11 के शवों की अब तक पहचान हो पाई है। बाकी की पहचान के प्रयास जारी हैं।  

राष्ट्रपति औरमुख्यमंत्री ने हादसे के बाद शोक प्रकट किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने की दुखद घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

पीएम मोदी ने हताहतों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं, आर्थिक मदद का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुरनूल सड़क हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी संदेश के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हुई दुर्घटना में जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad