ब्रेकिंग ऋषिकेश: देर रात्रि दर्दनाक हादसा: 150 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन की दर्दनाक मौत, दो घायल,बरात नाई गांव जा रहे थे!

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: देर रात्रि दर्दनाक हादसा: 150 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन की दर्दनाक मौत, दो घायल हो गए हैं, जानकारी के मुताबिक वाहन में पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। ये लोग बरात में नाई गांव जा रहे थे। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू किया।गूलर मोटर मार्ग पर एक स्कार्पियो वाहन दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। ये लोग बरात में नाई गांव जा रहे थे। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू किया।बुधवार को गुमानीवाला से एक बरात नरेंद्र नगर विकासखंड के नाई गांव के लिए रवाना हुई थी। इसी बरात में शामिल पांच युवक एक स्कार्पियो वाहन से नाई गांव जा रहे थे। रात लगभग 8 बजे वाहन गूलर से करीब 18 किमी पहले कुंडिया गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरा।थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि वाहन में सवार एक युवक ने दुर्घटना की जानकारी फोन से अपने दोस्त को देने के साथ ही लोकेशन भी भेजी। लेकिन इसके बाद उक्त युवक का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। दोस्त की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

हालांकि अंधेरा अधिक होने से रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आईं। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई। दो गंभीर रूप से घायल हैं। सभी श्यामपुर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad