हल्द्वानी:SSP NAINITAL मीणा का सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण हेतु जनपद में विशेष अभियान,ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती – 15 चालक गिरफ्तार, 15 वाहन सीज, नैनीताल पुलिस का अपराध पर सीधा प्रहार! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी:   प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के दिशा- निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
  इस अभियान के अंतर्गत  प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में  नितिन लोहनी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी,  राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी सहित पुलिस टीम द्वारा शहर हल्द्वानी में देर रात तक "ड्रंक एंड ड्राइव" चेकिंग अभियान चलाया गया।

वाहनों को रोककर चालकों की जांच ‘अल्कोमीटर’ से की गई। जांच में निम्नलिखित कार्यवाही की गई-
✔ शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध धारा 185/202 मोटर वाहन अधिनियम के तहत 15 वाहन सीज कर 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
✔ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर 02 चालान किए गए।
✔ अन्य यातायात उल्लंघनों में 09 चालान किए गए।
✔ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 02 चालान किए गए।

  इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

जनपद पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे की अवस्था में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad