देहरादून :आंध्र प्रदेश दौरे को तत्काल निरस्त करते हुए  सीएम धामी ने सीधे देहरादून आईटी पार्क स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंच धराली (उत्तरकाशी) में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -
  • आंध्र प्रदेश दौरे को तत्काल निरस्त करते हुए  सीएम धामी ने मंगलवार शाम को सीधे देहरादून आईटी पार्क स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंच धराली (उत्तरकाशी) में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया
  • मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए
  • सरकार के लिए एक-एक व्यक्ति की जान अमूल्य – मुख्यमंत्री
  • 130 से अधिक लोगों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
  • मुख्यमंत्री ने धराली हर्षिल आपदा प्रभावित क्षेत्र मेंआपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी शैक्षणिक सहित अन्य संस्थान बंद करने के निर्देश दिए
  • प्रभावितों के भोजन, रहने व दवाइयां की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश
  • सेना से अतिरिक्त हेलीकॉप्टर मांगे जा रहे
  • विद्युत तथा संचार व्यवस्था को मंगलवार रात्रि ही बहाल करने के निर्देश दिए हैं

अपने आंध्र प्रदेश दौरे को बीच में ही तत्काल निरस्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार शाम को सीधे देहरादून आईटी पार्क स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंच कर  उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की घटना से से प्रभावित क्षेत्र में चल रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए एक-एक व्यक्ति की जान अमूल्य है।

मुख्यमंत्री  ने  जिलाधिकारी उत्तरकाशी सहित सम्बंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी सेना, SDRF, NDRF, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमों को प्रभावी समन्वय के साथ राहत कार्यों को तत्परता संपादित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित सभी वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया तथा स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।हैं कि बुधवार सुबह ही विभिन्न विभागों के सचिवों की टीम भी धराली हर्षिल के लिए रवाना हो जाएगी।

नेताला में अवरुद्ध मार्ग को रात्रि करीब आठ बजे खोल लिया गया है। मार्ग खुलते ही यहां फंसे जिलाधिकारी उत्तरकाशी और एसपी के साथ ही अन्य राहत और बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। खाद्य विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बनाकर भी घटनास्थल के लिए रवाना की जा रही है।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, डी जीपी श्री दीपम सेठ, सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री पंकज पांडे, कमिश्नर गढ़वाल श्री विनय शंकर पांडे, सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad