बिग ब्रेकिंग: किच्छा: [उधम सिंह नगर]. (अपडेट) निवर्तमान जिपा. अध्यक्ष रेनू गंगवार के फार्म फार्म हाउस ‘बरा’ पर बदमाश घुसे, प्रकरण: पुलिस का बयान आया है वह बदमाश नहीं, बल्कि शराब के नशे में बैंक एम्पलाइज था, सुरेश गंगवार मेरी हत्या करने आए थे, अभी तक सुरक्षा व्यवस्था नहीं दी गई, वह कप्तान से मिलने रुद्रपुर जा रहे हैं !Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

किच्छा: [उधम सिंह नगर]. (अपडेट) निवर्तमान जिपा. अध्यक्ष रेनू गंगवार के फार्म फार्म हाउस ‘बरा’ पर बदमाश घुसे, प्रकरण: पुलिस का बयान आया है वह बदमाश नहीं बल्कि शराब के नशे में बैंक एम्पलाइज था, बाकी के बारे में भी जानकारी ली जा रही है, अब प्रश्न उठता है यदि वह नशे में था तो सड़क से 2 किलोमीटर अंदर गाड़ी लेकर कैसे आ गया, और मुख्य गेट को खोलने का हर संभव प्रयास किया, इधर दूसरी सुरेश गंगवार ने कहा कि वह लोग मेरी हत्या करने आए थे, अभी तक सुरक्षा व्यवस्था नहीं दी गई, वह कप्तान से मिलने रुद्रपुर जा रहे हैं इस प्राण घर प्राण घटित हमले में नया मोड़ आ गया है पुल भट्ट थाना अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने देवभूमि माया न्यूज़ पोर्टल चैनल एडिटर इन चीफ अशोक गुलाटी को बताया कि ग्रामीणों ने जो रात को पदकर पुलिस के हवाले किया है वह स्टेट बैंक रुद्रपुर का अकाउंट किशोर नामक व्यक्ति नशे में था है और वह रास्ता भटक गया था, उसके पास से कोई भी हथियार बरामद नहीं हुआ है, अब प्रश्न उठता है आखिर नशे की हालत में सड़क से 2 किलोमीटर अंदर कैसे आ गए और मुख्य गेट को खुलवाने का हर संभव प्रयास किया, पुलिस का बयान गले नहीं उतर रहा है, थानाध्यक्ष का कहना था कि वह फिर भी गंभीरता से जांच कर रहे हैं। गौर तलब है किनिवर्तमान जिपा. अध्यक्ष रेनू गंगवार के फार्म हाऊस पर बदमाशों ने की घुसने की कोशिश
सुरेश गंगवार बोले मेरी हत्या करने आए थे बदमाश
एक दबोचा,दो फरार, जांच में जुटी पुलिस
किच्छा – जिला पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार पर मंगलवार देर रात उस समय जानलेवा हमला हुआ, जब कुछ अज्ञात हमलावर उनके फार्म हाउस में घुसने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों की सतर्कता से एक हमलावर को पकड़ लिया गया, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। हमलावरों की कार भी घटनास्थल से बरामद कर ली गई है।
सुरेश गंगवार ने बताया कि तीन लोगों ने उनके फार्म हाउस पर ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। उनकी मंशा साफ़ तौर पर हत्या की थी। गनीमत रही कि स्थानीय ग्रामीण समय पर पहुँच गए और एक को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार दो अन्य की तलाश जारी है। कार से मतगणना सहायक के कुछ फोटो लगे कागज़ बरामद हुए है। क्या यह हमालवारो के पास है या किसी और के ? यह जांच का विषय है।
सुरेश गंगवार ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें पहले से ही अपनी हत्या की साजिश का अंदेशा था, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कई बार दी थी। लेकिन इसके बावजूद कोई सुरक्षा नहीं मुहैया कराई गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह लोग हथियारों से लेस थे, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण सुरेश गंगवार के फार्म हाउस ‘बरा’ में एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन यदि समय रहते सचेत होता तो यह हमला रोका जा सकता था।
घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने सुरेश गंगवार को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह एक जनप्रतिनिधि के परिवार को निशाना बनाना लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है, इस हमले के पीछे किसकी साजिश है ? क्यों सुरेश गंगवार पर हमला किया गया ? यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल इस घटना से ग्रामीण गुस्से में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad