Bageshwar:त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 को शांतिपूर्वक एवं सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्वाचन ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल/सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ करते हुए ! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -


बागेश्वर :त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 हेतु पुलिस एवं जिला प्रशासन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। जिस क्रम में आज आशीष भंटगाई जिलाधिकारी, चंद्रशेखर घोडके पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनाव ड्यूटी/व्यवस्थाओं की समीक्षा कर ब्लॉक एवं गरुड़ ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 ड्यूटी में नियुक्त समस्त फोर्स एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी गणों को ब्रीफ कर स्वतंत्र, पारदर्शी व शांतिपूर्ण चुनाव हेतु निम्न दिशा निर्देश दिये गए।।

  1. चुनाव ड्यूटी में नियुक्त समस्त फोर्स निर्धारित वर्दी धारण करेंगे तथा बिना किसी के दबाव में आये अनुशासित रहकर, धैर्यपूर्वक/ सूझबूझ के साथ सतर्कता पूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे व ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे।
  2. ड्यूटी पर नियुक्त कर्मी मतदान केन्द्र में पहुँचने के बाद उस एरिया की अच्छे से रैकी कर लेंगे तथा मतदान केन्द्र के अन्दर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित सैक्टर पुलिस अधिकारी / सैक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस कन्ट्रोल रुम को तुरंत अवगत कराएंगे।
  3. मतदान केन्द्र के अन्दर किसी भी मतदाता / एजेन्ट को मोबाइल फोन व कैमरा तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर नहीं जाने देंगे तथा सभी की भली भांति चैकिंग/ फ्रिस्किंग कर लेंगे।
  4. मतदान स्थल से 200 मीटर की दूरी तक कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा।
  5. मतदान स्थल से 100 मीटर की परिधि में कोई पोस्टर/ बैनर/ लाउड स्पीकर नहीं लगेंगे।
  6. सम्पूर्ण मतदान परिसर के 100 मीटर की परिधि में धारा- 144 लागू रहेगी।
  7. महिला व पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई जाएं ताकि अनावश्यक भीड़ न हो सके।
  8. कोई भी सुरक्षा कर्मी किसी प्रकार का आथित्य स्वीकार नहीं करेगा। निष्पक्षता के साथ त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 को सम्पन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
  9. कोई भी व्यक्ति बूथ पर ऐसा कोई व्यवधान उत्पन्न करेगा जिससे मतदाता को वोट डालने में परेशानी हो तो ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
  10. मतदान समय समाप्त होने पर कतार में लगे वोटर्स ही वोट कर सकेंगे, मतदान स्थल पर अन्य व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  11. मानसुन सीजन के दृष्टिगत त्रिस्तरीय पंचायत मतदान ड्युटी में नियुक्त सभी कार्मिक मौसमानुसार आवश्यक सामग्री साथ लेकर जायेगें।
    त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के बागेश्वर ब्लॉक चुनाव क्षेत्र को कुल 05 जोन व 21 सैक्टरों में विभाजित किया गया है जिसमें कुल 190 मतदेय स्थल है । गरुड़ ब्लॉक चुनाव क्षेत्र को कुल 02 जोन व 12 सैक्टरों में विभाजित किया गया है। जिसके अन्तर्गत कुल 122 मतदेय स्थल है।

इस दौरान चुनाव ड्यूटी में नियुक्त सुरक्षाबल व प्रशासन के अधिकारी/कर्म0 गण मौजूद रहे।

       

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad