ब्रेकिंग धामपुर: [उत्तर प्रदेश] पत्रकार प्रेस परिषद भारत का 6 जुलाई को धामपुर में होगा सम्मेलन,प्रदेश प्रभारी ने पत्रकारों से किया विचार विमर्श,समाज का आईना होते हैं पत्रकार : अशोक गुलाटी

खबर शेयर करें -

धामपुर। विशेष संवाददाता पत्रकार प्रेस परिषद भारत की एक बैठक नगीना चौराहा के वरिष्ठ पत्रकार शाकिर अंसारी के कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार प्रेस परिषद के धामपुर में होने वाले सम्मेलन के बारे पर विचार किया गया। यह सम्मेलन 6 जुलाई को कराए जाने का निर्माण लिया गया।
बैठक में पत्रकार प्रेस परिषद भारत के उत्तर प्रदेश प्रभारी/उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने कहा कि उनका संगठन देश के 18 राज्यों में काम कर रहा है। सभी प्रदेशो में हमारा संगठन पत्रकारों के हितों के लिए संघर्षरत्त है। अशोक गुलाटी ने कहा कि वह कई वर्षों से अपनी कलम की तेज धार से जनमानस की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचा कर मदद कर रहे हैं। उन्होने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर सत्य को समाज तक पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी लंबे समय से लेखन का कार्य करते रहे हैं और पत्रकारों की सेवा व समर्पण को निकट से समझते हैं। उन्होंने कहा कि उनके संगठन का सदस्य बनते ही पत्रकारों का ढाई लाख का बीमा हो जाता है। इसके अलावा वारणसी में उनके संगठन की ओर से एंबुलैंस की सुविधा भी मुहैया कराई गई है।
इससे पूर्व …..

उत्तर प्रदेश प्रभारी, उत्तराखंड अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव पत्रकार प्रेस परिषद [भारत] अशोक गुलाटी के धामपुर पहुंचने पर नवनियुक्त पदाधिकारी ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राकेश कुमार, सुशील रस्तौगी, मोहम्मद नाजिम, साकिब शेख, मोहम्मद इमरान खान आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad