चंपावत:हरित पहल के साथ योग: पंचम वाहिनी SSB के सहयोग से “हरित योग” कार्यक्रम सम्पन्न ! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

चंपावत :सोमवार को 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, चम्पावत में “हरित योग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास किया गया, जिसका संचालन जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनन्द सिंह गुसाई के निर्देशन में हुआ।

यह कार्यक्रम भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा संचालित “हरित योग” पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना एवं योग को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ना है। हरित योग के माध्यम से प्रकृति के प्रति संवेदनशील, सतत और संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. सुधाकर गंगवार, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय आयुष मिशन, चम्पावत द्वारा योग शपथ के साथ किया गया। इसके पश्चात डॉ. प्रकाश सिंह, नोडल अधिकारी, 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, श्री सुशील कलौनी, श्रीमती कमला एवं श्री भीम प्रसाद द्वारा प्रतिभागियों को कॉमन योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट श्री अनिल कुमार, कमांडेंट (चिकित्सा) श्री विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट श्री शिवराम, श्री करण चौहान, श्री सुदेश कुमार, श्री ए. राजकुमार सहित बल के अनेक जवानों ने सक्रिय सहभागिता की।

आयुष विभाग चम्पावत से डॉ. उमेश भारती, डॉ. नमिता अग्रवाल, श्रीमती दीपा सैनी, श्री देवेन्द्र पंवार, श्रीमती मेघा, श्री अरविंद कुमार, श्री अमनमणि त्रिपाठी, श्री उपेन्द्र सिंह, श्री बाल कुमार, श्री नरेन्द्र नाथ गोस्वामी एवं श्री कमल सिंह आदि की भी सक्रिय भागीदारी रही।

चम्पावत से डॉ. उमेश भारती, डॉ. नमिता अग्रवाल, श्रीमती दीपा सैनी, श्री देवेन्द्र पंवार, श्रीमती मेघा, श्री अरविंद कुमार, श्री अमनमणि त्रिपाठी, श्री उपेन्द्र सिंह, श्री बाल कुमार, श्री नरेन्द्र नाथ गोस्वामी एवं श्री कमल सिंह आदि की भी सक्रिय भागीदारी रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad