भीमताल:5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 16 जुलाई (हरेला पर्व) तक वृहद वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा!

खबर शेयर करें -

‘मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु विकास भवन सभागार में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया’.


भीमताल/नैनीताल ।
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 16 जुलाई (हरेला पर्व) तक वृहद वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु विकास भवन सभागार भीमताल में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी। इसे 5 जून से 16 जुलाई तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। गैर-सरकारी संगठनों, व्यवसायों, सरकारी संस्थाओं तथा व्यक्तियों द्वारा पूर्ण दायित्व के साथ पर्यावरण को संरक्षित किये जाने के उदृ्देश्य को लेकर 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया तभी से ही यह समुद्री प्रदूषण, अधिक जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग, टिकाऊ विकास और वन्यजीव अपराध जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का एक मंच रहा है। इस वैश्विक मंच में सालाना 143 से अधिक देशों की भागीदारी होती है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 5 जून से हरेले पर्व तक वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान पौधारोपण किये जाने के अनिवार्यता के साथ ही वर्ष 2025 विश्व पर्यावरण दिवस की थीम Ending Plastic Pollution Globally का परिपालन करते हुए जनपद को प्लास्टिक प्रदूशण से मुक्त किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदया तथा विकास भवन स्थित समस्त विभागों के कार्यालयाध्यक्षो/कर्मचारियों द्वारा ”एक पेड़ मॉं के नाम“ अन्तर्गत विकास भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। अन्त में मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा विष्व पर्यावरण दिवस के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर जनपद से प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त किये जाने हेतु शपथ दिलाते हुए अपेक्षा की गयी प्रत्येक व्यक्ति प्लास्टिक पर निर्भरता कम करते हुए भविश्य में प्लास्टिक मुक्त वातावरण की ओर तीब्रता से अग्रसर हों।
जी0पी0पन्त इण्टर कॉलेज, भवाली में मा0 विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति में विष्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में “कबाड़ से जुगाड़” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जी0बी0 पन्त इण्टर कॉलेज, भवाली सामान्य निर्वाचन का मतदेय स्थल होने के कारण यहॉं पर मा0 विधायक के नेतृत्व में स्वीप टीम द्वारा पौधारोपण का कार्य भी किया गया, इसके साथ ही स्वीप टीम द्वारा मतदेय स्थल खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मेहरागॉव में भी वृक्षारोपण किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस/वृहद वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, डॉ0 मुकेश सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी, गोपाल गिरी, सहायक परियोजना अधिकारी, चन्द्रा फत्र्याल, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा अपर सांख्यिकीय अधिकारी कमल सिंह मेहरा तथा विकास भवन के समस्त कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad