हल्द्वानी: सांसद अजय भट्ट ने गुलदार द्वारा बलूटी गांव के मोरा तोक में एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर उनकी मृत्यु किए जाने की घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए गहरा दुख जताया! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने गुलदार द्वारा बलूटी गांव के मोरा तोक में एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर उनकी मृत्यु किए जाने की घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए गहरा दुख जताया है। और श्री भट्ट पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर परिवार जनों से मिले । और इस दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बधाया।।

श्री भट्ट ने कहा कि जैसे ही यह घटना उनके संज्ञान में आई उन्होंने तत्काल संबंधित क्षेत्र के प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रशेखर जोशी से दूरभाष पर वार्ता करते हुए पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीड़ित परिवार को वन्य जीवों के हमले पर दी जाने वाली 6 लाख की अनुमन्य राशि को तत्काल परिजनों को दिए जाने के निर्देश दिए हैं। शाम को श्री भट्ट पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने परिजनों को ढाढस बधाया। श्री भट्ट ने बताया कि अधिकारियों द्वारा उनको अवगत कराया गया है कि गांव में पिंजरा लगाने के काम शुरू कर दिया गया है। जिस पर श्री भट्ट ने ग्रामीण क्षेत्र में वन विभाग द्वारा गस्त बढ़ाए जाने के निर्देश भी दिए हैं श्री भट्ट ने कहा कि वन्यजीवों के हमले से ग्रामीण प्रभावित न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए, उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। इसके अलावा मोरा गांव में जाने वाली सड़क को लेकर ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से वार्ता की जिस पर मौके पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से दूरभाष पर वार्ता करते हुए श्री भट्ट ने गांव में सड़क सहित अन्य समस्याओं को लेकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad