ब्रेकिंग काशीपुर: ठाकुरद्वारा में पत्रकार सम्मेलन कल, तैयारियां अंतिम चरण में,उत्कृष्ट लेखनी के लिए प्रतीक चिन्ह से विभूतियां होंगी सम्मानित!

खबर शेयर करें -

‘पत्रकार प्रेस परिषद [भारत] राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि अशोक गुलाटी होंगे’..


काशीपुर/ठाकुरद्वारा। हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 मई को स्थानीय प्रेस क्लब व पत्रकार प्रेस परिषद (इंडिया) के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक के सभागार में वृहद स्तर पर पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी की मौजूदगी दर्ज होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्षों से लगातार स्थानीय प्रेस क्लब के द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर संगोष्ठी/सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय सक्सेना ने बताया कि पत्रकार सम्मेलन में दिल्ली मुरादाबाद रामपुर बिजनौर के अलावा उत्तराखंड के तमाम शहरों से वरिष्ठ पत्रकार/छायाकार/स्तंभकार/लेखक व संपादन से जुड़े कलमकार प्रतिभा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। जनपद मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने वाले पत्रकार सम्मेलन को लेकर उत्तराखंड के पत्रकारों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में काशीपुर के वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर क्षेत्र के सभी कलमकारों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर एक बार फिर से सभी पत्रकार साथियों को वैचारिक रूप से एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों एवं बुराइयों के खिलाफ अभियान तेज करने के लिए संकल्पित होना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad