breaking Champawat:यूसीसी में हुए 42 पंजीकरण! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

चंपावत :जनपद चंपावत में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अंतर्गत विवाह आदि पंजीकरण हेतु ग्राम पंचायत में निरंतर शिविर लगाए जा रहे है। जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशानुसार जनपद में निरंतर ग्राम पंचायतों में यूसीसी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

शनिवार को आयोजित शिविर में कुल 42 यूसीसी पंजीकरण हुए जिसमें ग्राम पंचायत बमनपुरी में कुल 07 पंजीकरण हुए, वहीं छतकोट में कुल 04, हरम में कुल 07, किमतोली में कुल 07, पुल्ला में कुल 07 , चौड़ापिता में कुल 06 , तथा ग्राम पंचायत भींगराड़ा में कुल 04 पंजीकरण हुए।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर ग्रामीण नागरिकों की सुविधा हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर ही यूसीसी पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को बिना किसी समस्या के इसका लाभ प्राप्त हो सके और वह अपना पंजीकरण अपने ही स्थानीय सीएससी सेंटर में करा सके।

इसके अतिरिक्त जारी रोस्टर के अनुसार दिनांक 19 मई 2025 को ग्राम पंचायत रमेला, सिप्टी, दियूरी, चौमेल, कमलेख, तथा मऊ में यूसीसी शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील कि है की वे निर्धारित तिथियों पर अपने- अपने ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले यूसीसी शिविर में भाग लें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर पंजीकरण कराएं।

पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज

पत्नी एवं पति की पासपोर्ट साइज फोटो। विवाहित दम्पत्ति की संयुक्त फोटो। शादी का कार्ड (यदि हो तो)। आधार संख्या तथा आधार से लिंक मोबाईल नम्बर। उत्तराखण्ड में निवास की पुष्टि हेतु निम्नलिखित में से कोई अभिलेख :- स्थाई / मूल निवास प्रमाण पत्र/ राजकीय सेवकों हेतु नियोक्ता का प्रमाण पत्र/बिजली /पानी का बिल (कम से कम एक वर्ष से पुराना) / किरायानाम किराएदार सत्यापन के साथ (एक वर्ष से अधिक निवास हेतु) / राज्य/केन्द्र सरकार की योजना का लाभार्थी कार्ड संख्या। आयु के प्रमाण हेतु निम्नलिखित में से कोई अभिलेख :-
जन्म प्रमाण पत्र/पैन कार्ड/पासपोर्ट / वोटर आई.डी./ड्राइविंग लाईसेन्स / विद्यालय द्वारा निर्गत टी.सी./ हाईस्कूल का प्रमाण पत्र अथवा मार्कशीट / जीवन बीमा पॉलिसी की प्रति /राजकीय सेवकों के लिए सेवा अभिलेख / सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारियों के लिए पेंशन भुगतान आदेश। यदि विवाह पूर्व में पंजीकृत हो तो, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र। विवाह उपरान्त बच्चों की स्थिति में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad