रुद्रपुर: नवरात्र पर नगर निगम करेगा मंदिरों की विशेष सजावटः विकास शर्मा✍️ Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

‘महापौर विकास शर्मा’…

रूद्रपुर। कल रविवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र के पर इस बार रूद्रपुर के प्रमुख मंदिर आकर्षक रोशनी से जगमगायेंगे। नगर निगम ने इसके लिए विशेष इंतजाम किये हैं। महापौर विकास शर्मा के निर्देश पर मंदिरों की साफ सफाई के साथ ही आकर्षक लाईटें भी लगाई जा रही है।

जानकारी देते हुए महापौर विकास शर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से इस बार चैत्र नवरात्र पर शहर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जायेगा। उन्होंने बताया कि नवरात्र को देखते हुए मंदिरों में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही आकर्षक लाईटें भी लगाई जा रही है। नगर में स्थित अटरिया माता मंदिर, पांच मंदिर, दुर्गा मंदिर, गल्ला मण्डी स्थित श्री श्याम मंदिर, रम्पुरा स्थित 84 घंटा मंदिर, सिडकुल स्थित वन शक्ति मंदिर, शैलजा कॉलोनी स्थित नीलकण्ठ मंदिर और आवास विकास स्थित शिव शक्ति मंदिर के अंदर और बाहर मार्ग में भी आकर्षक लाईटों से सजावट की जायेगी। इनके अलावा कई मंदिरों में आकर्षक लाईटें लगाई जा रही है। इन मंदिरों में स्वच्छता बनाये रखने के लिए भी विशेष रूप से निर्देश दिये गये हैं।

महापौर ने कहा कि शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्र पर मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों का जमावड़ा होता है, इसको देखते हुए नगर निगम ने मंदिरों की सफाई के साथ साथ सजावट भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में कई मंदिरों का नगर निगम की ओर से जल्द ही सौंदयीकरण किया जाना है, इसके लिए भी प्रयास शुरू हो गये हैं। उन्होंने सभी को नवरात्र पर्व की बधाई देते हुए सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad