बागेश्वर :कोतवाली पुलिस /SOG की संयुक्त टीम ने 4.25 ग्राम अवैध स्मैक सहित दो तस्कर गिरफ्तार!

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :कोतवाली पुलिस /SOG की संयुक्त टीम ने 4.25 ग्राम अवैध स्मैक सहित दो तस्कर गिरफ्तार! विवरण के मुताबिक नशा मुक्त उत्तराखंड” बनाने की मुहीम पर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में कोतवाली पुलिस /SOG की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र से 4.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 मो0सा0सवार तस्कर को किया गिरफ्तार।

मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु बागेश्वर में चन्द्रशेखर घोडके, पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बागेश्वर अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत कोतवाली एवं SOG की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर थाना कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत पौड़ी बैण्ड ताकुला रोड पर चैकिंग के दौरान हल्द्वानी से बागेश्वर की तरफ आ रहे वाहन मो0सा0 सं0- UK02B 2857 पर सवार 02 व्यक्ति जिनको संदिग्ध प्रतीत होने पर रोक कर पूछताछ की गयी तो पहले ने अपना नाम संदीप बिष्ट S/O स्व0 गोविन्द सिंह बिष्ट R/O नत्थूवाला देहरादून उम्र 22 वर्ष तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सुभाष कनौली S/O प्रताप सिंह निवासी कठायतबाड़ा बागेश्वर, कोतवाली बागेश्वर उम्र 22 वर्ष बताया चैक करने पर संदीप बिष्ट से 01.94 ग्राम अवैध स्मैक तथा सुभाष कनौली से 2.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गईं । (दोनों के कब्जे से कुल 4.25 ग्राम 4.25 ग्राम बरामद हुई)

मौके पर उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली बागेश्वर में मु0 FIR N0-08/25 अन्तर्गत धारा 08/21/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया ।

– अभियुक्त सुभाष कनौली उपरोक्त के विरुद्व वर्ष 2022 में भी कोतवाली बागेश्वर में NDPS का मुकदमा दर्ज है l

नशा/नशा तस्करों के विरुद्व जनपद पुलिस का चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गिरफ्तारी टीम का विवरण-
01- उ0नि0श्री मनोहर चन्द्र ( कोतवाली बागेश्वर )
02 हे0का0 विनोद जोशी ( कोतवाली बागेश्वर )
04- आरक्षी रमेश सिंह (SOG/ ANTF)
05- आरक्षी भुवन बोरा (SOG
06- आरक्षी संतोष सिंह (SOG/ANTF)|

    
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad