ब्रेकिंग:न्यूरिया: [पीलीभीत ] पत्रकार प्रेस परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी, और शमीम अहमद का जोरदार स्वागत,’दो प्रदेश अध्यक्षों की मौजूदगी में कार्यकारिणी का हुआ विस्तार!✍️नदीम हुसैन ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

”उत्तराखंड पत्रकार प्रेस परिषद अशोक गुलाटी ने कहा कि शीघ्र कुमाऊं मंडल प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी, इसके अलावा पत्रकार प्रेस परिषद चंपावत के जिला अध्यक्ष चमन सिंह भादरिया नियुक्त किया गए, हेमराज चौहान उत्तराखंड कोषाध्यक्ष नियुक्ति किए गए ”……

न्यूरिया /पीलीभीत।पत्रकार प्रेस परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी, और शमीम अहमद का जोरदार स्वागत,’दो प्रदेश अध्यक्षों की मौजूदगी में कार्यकारिणी का हुआ विस्तार!✍️नदीम हुसैन ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट/

पत्रकार प्रेस परिषद के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष शमीम अहमद का पहली बार न्यूरिया आगमन पर पत्रकारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। यूपी के प्रदेश अध्यक्ष शमीम अहमद ने नदीम हुसैन को जिला अध्यक्ष पीलीभीत और मोहम्मद सलीम को जिला महासचिव बनाये जाने की घोषणा की। आतिप मुख्तार को बरेली मंडल का संरक्षक बनाया गया। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर भी व्यापक मंथन किया गया।

उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने चंपावत जनपद के लिए चमन सिंह भादो रिया को जिलाध्यक्ष और हेमराज चौहान प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने कहा कि पहली बार इतिहास में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पत्रकारों की संयुक्त बैठक का आयोजन हुआ है। इससे पत्रकारों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक तरह से राज्य के बड़े भाई छोटे भाई का मिलन हुआ है। उन्होंने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद के कुमाऊं मण्डल प्रभारी की घोषणा भी जल्द की जायेगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद पत्रकारों का देश का सबसे बड़ा संगठन है। कई राज्यों में संगठन की इकाईयां मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत लगायी जायेगी। उन्होंने कहा कि संगठन का सदस्यता शुल्क पांच सौ से घटाकर सौ रूपये कर दिया गया है। इसके अलावा सदस्यों को 2 लाख बीमा भी निशुल्क दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पत्रकार प्रेस परिषद का निजी भवन बन रहा है जहां पत्रकारों के रहने पर खाने के लिए निशुल्क व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, छोटे लघु उद्योग समाचार पत्रों को आ रही वित्तीय कठिनाइयों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की जायेगी। आए दिन हो रहे पत्रकारों पर हमले को लेकर डीजीपी से भी मुलाकात की जायेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पत्रकार साथियों से आवाहन किया कि वह एक झंडे के नीचे पत्रकार प्रेस परिषद में जुड़े और सब मिलकर पत्रकारों की समस्या के लिए आवाज़ उठाएं।….

उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की संयुक्त बैठक अपने आप में एक एकता का प्रमाण है। किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न होगा तो दोनों राज्य के पत्रकार कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के देवभूमि पत्रकार परिषद के अध्यक्ष पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों के अलावा व्यापार मंडल के अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, समाजसेवी सहित वरिष्ठ नागरिकों ने भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर …….

पत्रकार प्रेस परिषद उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शमीम अहमद पत्रकारों पत्रकारों से वार्ता करते हुए

पत्रकार प्रेस परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष अशोक गुलाटी मीडिया से बातचीत करते हुए

मुख्य रूप से भरत सिंह चुफाल प्रदेश सचिव उत्तराखंड, अजय गुप्ता कुमाऊं मंडल महामंत्री, अशोक सरकार नगर अध्यक्ष खटीमा, मोहम्मद अनस, जाहिद ,सलीम, राजीव कुमार सक्सेना, सोनू, टोनी वर्मा, नीतेश अग्रवाल नदीम हुसैन,
पत्रकार हिंदुस्तान,बबलू दैनिक जागरण,जाहिद पत्रकार दैनिक जागरण,अखिलेश गुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष,गौतम पत्रकार,अनीश डॉक्टर कदीम मेडिकल,डॉक्टर शमशाद,इंकलाब हुसैन कारखाना एजेंसी,राकेश गुप्ता ,पवन गुप्ता, राकेश., सलीम. रजत सक्सेना, गुड्डू, डॉक्टर शोएब,मोहम्मद आतिफ मुख्तार,मोहम्मद आतिफ मुख्तार,डॉक्टर इब्राहिम कुरैशी पत्रकार एनडी न्यूज़, बबलू सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद थे|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad