बिग breaking:भीमताल गहरी खाई में गिरी पिथौरागढ़ रोडवेज बस, दो महिला, एक बच्चा सहित चार की दर्दनाक मौत, दो दर्जन से अधिक घायल, रेस्क्यू जारी,✍️ Ashok Gulati editor in chief लाइव

खबर शेयर करें -

भीमताल गहरी खाई में गिरी रोडवेज बस, दो महिला, एक बच्चा सहित चार की दर्दनाक मौत, दो दर्जन से अधिक घायल, रेस्क्यू जारी,✍️ Ashok Gulati editor in chief/अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बस खाई में गिरी, 27 लोग थे सवार, एक बच्चे समेत चार की मौत की पुष्टि हो गई है,के भीमताल में आज बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। जबकि कुछ गंभीर घायल हैं।हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा है। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया है। सड़क से सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। 24 सुशीला तिवारी भेजे गाएं हैं,प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। सुशील तिवारी को अलर्ट पर रखा गया है। 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजी गई है। बड़े स्तर पर बचाव दल चल रहा है। खड़ी चढ़ाई होने से मरीजों को लाने में परेशानी हो रही है।एसपी एसपी सिटी, नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा जा रहा। सड़क दुर्घटना में नैनीताल पुलिस व राहत बचाव दल का रेस्क्यू अभियान जारी है। अब तक 24 घायल यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू किया गया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंची। वहीं आयुक्त दीपक रावत भी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचे। दूसरी और पुलिस सूत्रों के मुताबिक भीमताल के पास हुई सड़क दुर्घटना में नैनीताल पुलिस व राहत बचाव दल का रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 24 घायल यात्रियों का किया सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है

आज  पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही *एक रोडवेज बस, भीमताल के पास आमडाली में गहरी खाई में गिर* गई। इस *दुर्घटना की समय दोपहर  01:45 बजे सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल पुलिस फोर्स को मौके पर रवाना कर रेस्क्यू अभियान शुरू* किया गया।
रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 
अब तक 24 घायल यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हादसे में 03 लोगों (01-02) की मृत्यु की पुष्टि की गई है। ...

नैनीताल पुलिस और अन्य राहत-बचाव दल SDRF, फायर आदि घटनास्थल पर सक्रिय रूप से राहत कार्य कर रहे है। घायलों को बेहतर इलाज देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा सभी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि बाकी घायलों को समय पर सहायता मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad