ब्रेकिंग रुद्रपुर :नरेंद्र राठौर बने पत्रकार प्रेस परिषद [इंडिया] पंजीकृत के उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष! लाइव✍️ गोपाल शर्मा की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

‘पत्रकार प्रेस परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष अशोक गुलाटी नरेंद्र राठौड़ को उधम सिंह नगर जनपद के जिला अध्यक्ष की घोषणा करते हुए”….


रुद्रपुर। गोपाल शर्मा की रिपोर्ट/ पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी का रुद्रपुर पहुंचने पर पत्रकारों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मिट टाउन होटल में आयोजित कार्यक्रम में शहर के पत्रकारों ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुलाटी का फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह सम्मानित किया।
वही, प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने सर्वसहमति से वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र राठौर को पत्रकार प्रेस परिषद का ऊधम सिंह नगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया, उन्हें 10 दिन के भीतर जिला एवं मंडल इकाई की कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया है , इस अवसर पर मौजूद पत्रकारों ने नरेंद्र राठौर को माला पहनाकर स्वागत किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेंद्र राठौर ने सभी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पत्रकारों के हितों की आवाज को शासन-प्रशासन तक बुलंद करेंगे।
वही, प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुलाटी ने बताया कि पत्रकार प्रेस परिषद देशभर में पत्रकारों के हितों के लिए काम कर रही है। संगठन की ओर से सदस्यों को दुर्घटना बीमा की सुविधा दी जा रही है, और दिल्ली में पत्रकार प्रेस परिषद का एक भवन बन रहा है, जिसमें पत्रकारों के लिए निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था होगी। उन्होंने यह भी बताया कि ….

आग्रह पर संगठन में सदस्यता शुल्क को 500 रुपये से घटाकर 100 रुपये किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए शीघ्र ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, पत्रकारों की समस्या तथा राज्य में होने पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर मुख्यमंत्री व डीजीपी से मुलाकात की जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र गिरधर, अमन सिंह, अर्जुन कुमार, मनीष बाबा, महेंद्र सिंह पोपली, महेंद्र पाल मौर्या, गुरविंदर सिंह गिल, आशु अहमद, नागेंद्र सिंह, हिमांशु सुयाल, प्रमोद कुमार, गोपाल शर्मा समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad