काशीपुर:बाल देखरेख संस्थान में दिव्यांग जागरुकता शिविर सम्पन्न@

खबर शेयर करें -


(ब्यूरो चीफ प्रकाश चन्द्र जोशी की रिपोर्ट)
काशीपुर, 14 दिसंबर। नेशनल ट्रस्ट के सौजन्य से प्रोबेशन विभाग द्वारा संचालित चामुण्डा विहार स्थित बाल देखरेख संस्थान में दिव्यांग जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का शुभारंभ पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार, अनमोल फाउंडेशन की अध्यक्षा एवं संस्थान की मुख्यकार्यकारी अधिकारी मीनाक्षी चौहान, संरक्षक पुष्षा देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री ने उपस्थित दिव्यांगों और उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगों के साथ हमदर्दी दिखाकर उन्हें बेचारा ना बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनायें, उन्होंने अभिवावकों से कहा कि घर में यदि कोई दिव्यांग बच्चा है तो उसके साथ भी वैसा ही व्यवहार करें जैसा वे घर के सामान्य बच्चों के साथ करते हैं, ताकि दिव्यांग बच्चे के अन्दर किसी प्रकार की हीन भावना ना आये।
इस शिविर में मूक-बधिर दिव्यांग बच्चों द्वारा चित्ताकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। यहां खण्ड विकास अधिकारी कमल किशोर पाण्डे,बाल कल्याण समिति की सदस्य हरनीत कौर, अर्ली इण्टरवेंशन के दिनेश मठपाल सहित दिव्यांग बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित थे। शिविर का संचालन डी डी आर सी के नोडल अधिकारी सतीश चौहान ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad