चंपावत: जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री द्वारा 04 जुलाई, 2021 के पश्चात की गयी घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की,अधिकारियों को समय पर घोषणाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश!✍️ Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

चंपावत 05 दिसम्बर |Ashok Gulati editor in chief

जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 04 जुलाई, 2021 के पश्चात की गयी घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की,अधिकारियों को समय पर घोषणाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने जिला योजना जिला, राज्य, केन्द्र पोषित, एवं वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को। शतप्रतिशत धनराशि व्यय करने, धनराशि समय पर व्यय करने के दिए आवश्यक निर्देश

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सभी विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश

  जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने जिला योजना (जिला, राज्य, केन्द्र पोषित, वाह्य सहायतित योजना) में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय धनराशि की प्रगति की समीक्षा एवं माननीय मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा बैठक लेते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि लम्बित योजनाओं को जल्दी से पूर्ण कर लें। 
उन्होंने कहा कि शासन से अवमुक्त शत प्रतिशत धनराशि की प्रथम किस्त लगभग सभी विभागों ने व्यय कर दिया है साथ ही द्वितीय किस्त की धनराशि अवमुक्त हो गई है। 
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है कि उन्हें जिस मद व उद्देश्य हेतु धनराशि विभाग को प्राप्त हुई है उसी मद व उद्देश्य में धनराशि का पूर्ण प्रयोग हो तथा जनता को उसका पूर्ण लाभ प्राप्त हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की एससीपी योजना का लाभ उन्हीं क्षेत्रों में दिया जाए जहां इसके लाभार्थी हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी योजना व कार्य स्थल का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करना सुनिश्चित करें, साथ ही धनराशि समय से खर्च हो इस हेतु कार्य योजना तैयार करते हुए कार्यों को संपन्न कराए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित के कार्यों को प्रथम प्राथमिकता देते हुए कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कार्य गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समयानुसार हों इसका विशेष ध्यान रखा जाय साथ ही पारदर्शिता, जिम्मेदारी, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ योजनाओं का तय समय सीमा में सफल क्रियान्वयन करें।    
 बैठक में माननीय *मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा* करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की मुख्यमंत्री घोषणा जनपद स्तर पर लंबित पड़ी हैं वह इस माह के अंत तक उनके प्रस्ताव तैयार करते हुए शासन को प्रेषित करें साथ ही शासन स्तर पर लंबित घोषणा की शीघ्र स्वीकृति हेतु अनुस्मारक पत्र प्रेषित करते हुए स्वीकृति हेतु स्वयं पहल करें। 
  उन्होनें कहा कि जिला योजना वर्ष 2024-25 में स्वीकृत निर्माण कार्यों के टेण्डर प्रक्रिया में विलंब होने पर जिम्मेदारी तय कर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी विभागीय अधिकारियों को प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त योजनाओं का टेंडर जारी करने के भी निर्देश दिए।
   जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में अवगत कराया गया कि माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद स्तर पर *मा. मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत 04 जुलाई, 2021 से* आतिथि तक लगभग 69 घोषणाएं लंबित है। 

बैठक में विभिन्न विभागों में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति पर जिलाधिकारी ने एक-एक करके चर्चा की व अति शीघ्रता से अमल लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान लम्बित कुछ घोषणाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है और कुछ योजनाएं लम्बित है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जनपद स्तर से लंबित घोषणाओं में अतिशीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से घोषणाओं में हो रही देरी का कारण भी जाना व कब तक उन्हें पूरा किया जा सकता है इस पर भी गहनता से चर्चा की। उन्होंने बताया कि वे जिन जिन विभागों में मुख्यमंत्री की घोषणाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है उन्हें अपडेट करें व जहां टेण्डर नहीं हो पाए हैं वहां पर टेण्डर लगवाने के लिए शीघ्रता से प्रयास करें।
जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मा० मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शिता से कार्यान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कार्यदायी संस्था के निर्माण व उसमें किसी तरह के भूमि हस्थानांतरण के सम्बन्ध में विभागीय स्तर से जो भी समन्वय किया जाना हो उन सभी प्रक्रियाओं को अविलंब पूर्ण करें तथा इस संबंध में यदि शासन स्तर से कोई स्वीकृति करवानी हो तो इसमें तत्काल कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को से कहा कि वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए 5 करोड़ से अधिक के योजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर गति शक्ति पोर्टल के माध्यम से शासन को भेजना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी जनता की समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक कार्यवाही करते हुए समय पर उनका निस्तारण करें। अधिकारी दूरभाष के माध्यम से शिकायतकर्ता से वार्तालाप कर समस्या का समाधान करें।….

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों द्वारा सीएम हेल्पलाइन वपर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में देरी होती है वे सभी विभाग इसमें जल्द सुधार कर लें और शिकायतों को तय समय–सीमा में निस्तारण कर जन समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी साथ ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कल तक सभी शिकायतें शून्य हो जानी चाहिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी, सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad