big breaking Bhojpur: (udham Singh Nagar) 🥺 ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवा भाइयों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम+✍️ अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ/प्रकाश चंद्र जोशी ब्यूरो चीफ

खबर शेयर करें -

‘पुलिस जानकारी लेते हुए, चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ कर भाग गया’…

बाजपुर उधम सिंह नगर से दुखद समाचार आ रहा है आज सुबह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है , सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है, पूरे गांव में मातम छा गया है, जानकारी के मुताबिक़ मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सुबह साढ़े छह बजे केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर निवासी मोहम्मद इलियास (28) और उसका भाई फरीद अहमद (23) बाइक से बाजपुर के गांव सीता कालोनी जा रहे थे। तभी मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली ने की चपेट में आ गए।हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया सूचना पर परिवार के अस्पताल पहुंचे। वहीं गांव में मातम छा गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ कर भाग गया। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुखद समाचार मिलते ही पूरे गांव में मातम छ गया, गांव वासियों क्या कहना है कि दोनों भाई बड़े मिलनसार थे , आज दुर्भाग्य पूर्ण यह दुखद समाचार मिला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad