ब्रेकिंग किच्छा: [उधम सिंह नगर] पुलिस टीम और शातिर गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ , गैंगस्टर तस्लीम कुरैशी गिरफ्तार,✔️ जिले में गौ हत्या बर्दाश्त नहीं: एसएसपी मणिकांत मिश्रा ✍️ Ashok Gulati editor in chief लाइव

खबर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा से अस्पताल में घायल शातिर गो- गैंगस्टर तस्लीम कुरैशी हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए”…

किच्छा: [उधम सिंह नगर] पुलिस टीम और शातिर गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ गैंगस्टर तस्लीम कुरैशी,✔️ जिले में गौवध किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं- एसएसपी मणिकांत मिश्रा ✍️ Ashok Gulati editor in chief लाइव / उधमसिंहनगर जनपद किच्छा में बदमाशों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है पुलिस ने आज तड़के गौ तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया हैं गिरफ्तार गौ तस्कर काफी समय से वांछित था और उस पर कई संगीन मुकदमे दर्ज है |

सूत्रों के मुताबिक किच्छा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कुरैशी मोहल्ले में एक व्यक्ति गौ तस्करी कर गौमांस लेकर जाने वाला है, पुलिस मुखबिर के बताए अनुसार कुरैशी मोहल्ले में गए जहां पुलिस को एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल लेकर आता दिखाई दिया जिस पर पुलिस ने उस व्यक्ति को रोका तो वो व्यक्ति मोटरसाइकिल को मोड़कर सितारगंज की तरफ भागने लगा जिस पर कोतवाल किच्छा ने कलकत्ता चौकी प्रभारी को मामले से अवगत कराया और उक्त मोटरसाइकिल को रोकने के लिए कहा जिसका पीछा करने पर मोटर साइकिल चालक अपनी मोटरसाइकिल को कलकत्ता फॉर्म की और जाने वाले रास्ते में आम के बगीचे की ओर भाग गया जिसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति का पीछा किया तो आरोप है की उक्त व्यक्ति ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया जवाब में पुलिस ने भी फायर किए फायरिंग में भागने वाले व्यक्ति के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसको मौके पर ही पकड़ लिया|पुलिस के अनुसार नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम तसलीम पुत्र छोटे निवासी वार्ड नंबर 15 कुरैशी मोहल्ला बताया|पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा मय कारतूस के साथ बरामद किया है और मोटरसाइकिल के पीछे बंधे कट्टे से लगभग 20 किलो गौ मांस भी मिला है मुठभेड़ में घायल तस्लीम को पुलिस ने सरकारी अस्पताल भेज दिया है जहां एसएसपी मणिकांत मिश्रा पहुंचे और गौ तस्कर से पूछताछ की|……

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा मय कारतूस के साथ बरामद किया है और मोटरसाइकिल के पीछे बंधे कट्टे से लगभग 20 किलो गौ मांस भी मिला है मुठभेड़ में घायल तस्लीम को पुलिस ने सरकारी अस्पताल भेज दिया है जहां एसएसपी मणिकांत मिश्रा पहुंचे और गौ तस्कर से पूछताछ की के अनुसार तस्लीम के विरुद्ध थाना पुलभट्टा, किच्छा , और उत्तरप्रदेश के बहेड़ी में हत्या,भैंस चोरी, गोकशी और चोरी के काफी मुकदमे दर्ज हैं एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा आगे भी गौ तस्करों के खिलाफ़ पुलिस की मुहिम जारी रहेगी तसलीम पुत्र छोटे निवासी वार्ड नंबर 15 कुरैशी मोहल्ला थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 48 वर्ष बताया । जिसके पास से एक अवैध तमंचा मय कारतूस के बरामद हुआ तथा मोटरसाइकिल को चेक करने पर मोटरसाइकिल अपाचे इसके आगे पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी है जिसके पीछे बंधे कट्टे को खोला गया तो बैग के अंदर लगभग 20 किलो गौ मांस था। मुठभेड़ में घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल की किच्छा भेजा गया है। मौके पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad