ब्रेकिंग रानीखेत: संदीप पाठक बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर संयोजक!

खबर शेयर करें -

‘रानीखेत के जाने-माने व्यापारी एवं पत्रकार संदीप पाठक’…

रानीखेत: संदीप पाठक बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर संयोजक! देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर से विचार विमर्श कर सहमति से संदीप पाठक को रानीखेत नगर व्यापार मंडल का संयोजक एवं सदस्यता प्रमुख नियुक्त किया है और अपेक्षा की है कि रानीखेत के व्यापारियों एवं संगठन के हितों के लिए संदीप पाठक सदैव निष्पक्ष और निस्वार्थ भाव से निरंतर कार्य करते रहेंगे। मनोज सिंह पवार ने कहा कि हमेशा व्यापारी हितों की बात रखने वाले संदीप पाठक के देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल में शामिल होने से व्यापार मंडल को और अधिक मजबूती मिली है।

संदीप पाठक के रानीखेत नगर व्यापार मंडल संयोजक बनने पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, अल्मोड़ा नगर सदस्यता प्रमुख राजेन्द्र तिवारी,जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे,सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट,मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, ताकुला व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह नगरकोटी महामंत्री हेमंत सुयाल, उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष भरत पंत, बसोली व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह डंगवाल, महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट, देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, मासी व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश आर्या, कसारदेवी व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रायल, लमगड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम् कपकोटी, महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad