ब्रेकिंग किच्छा:भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर किच्छा में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ मिष्ठान वितरित कर मनाई खुशी!✍️ Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

किच्छा:- भारतीय जनता पार्टी ने केदारनाथ उपचुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर अपने जनाधार और विकास के एजेंडे को और मजबूती प्रदान की है। इस अवसर पर किच्छा नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला के नेतृत्व में नगर के मुख्य चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी व्यक्त की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा, “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और महायुति की एकतरफा जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की महायुति सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की जीत है। यह जनता के अपार विश्वास और हमारे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।”
उन्होंने आगे कहा, “केदारनाथ उपचुनाव में जनता ने कांग्रेस के झूठे वादों को सिरे से नकारते हुए पुष्कर सिंह धामी सरकार के विकास कार्यों को चुना है। यह जीत उत्तराखंड की जनता के विकास के प्रति अटूट विश्वास और भाजपा की नीतियों की सफलता को दर्शाती है। शुक्ला ने इसे “नए भारत के निर्माण की ओर एक और कदम” करार दिया।
मिष्ठान वितरण करने वालो में मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, संजीव सिंह, सभासद संदीप अरोरा, सतीश गुप्ता, क्रय विक्रय अध्यक्ष मूलचंद राठौर, मंडल महामंत्री मुकेश कोली, गोल्डी गोरया, कुलदीप बग्गा, नितिन फुटेला, विजय अरोड़ा, सुरेंद्र चौधरी, शरीफ मालिक, विनोद कोली, रामावतार अग्रवाल, नितिन वाल्मीकि, हारून मलिक, सुजात यार खान, विशाल गुप्ता, केतन कालडा, दिलीप जीना, धनीराम, राजेश कुमार कोली रज्जी, जानकी तिवारी, कमलेश राठौर, आरती दुबे, लता सिंह, शैलि फुटेला, पूनम अग्रवाल, कविता मान, मधु गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, करुणा तिवारी, पारस अग्रवाल, चेतन गंगवार, पूरन भट, राजकुमार कालडा, जावेद मलिक, शरीफ मलिक समेत समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad