ब्रेकिंग रुद्रपुर: नौ दिन से लापता ऑटो सुमित 24 वर्षीय चालक का शव गड्ढे से मिला, हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग, पुलिस ने पत्नी सहित चार को हिरासत में लिया+✍️ Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

‘मृतक सुमित 24 वर्षीय’

रुद्रपुर: नौ दिन से लापता ऑटो सुमित 24 वर्षीय चालक का शव गड्ढे से मिला, हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग, पुलिस ने पत्नी सहित चार को हिरासत में लिया+✍️ Ashok Gulati editor in chief / नौ दिन से रमपुरा से लापता ऑटो चालक सुमित (24) का शव पुलिस ने प्रीत विहार क्षेत्र में नदी किनारे स्थित गड्ढे से बरामद किया है। सीओ सिटी निहारिका तोमर सहित तमाम फोर्स के साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए|

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है। मृतक ने सात साल पहले लव मैरिज हुई थी। उसका एक पांच साल का बेटा सन्नी है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता राजू श्रीवास्तव सहित तमाम रिश्तेदार रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच गए हैं। उल्लेखनीय है कि रुद्रपुर में 8 दिन से लापता युवक की लाश गड्ढे में मिलने से हड़कंप मच गया था । गुरुवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ परिजन और पड़ोसी रुद्रपुर कोतवाली युवक की जल्द बरामदगी को लेकर पहुंचे थे, और आज गड्ढे में लाश मिलने से सभी के होश उड़ गए, हालांकि परिजनों ने युवक की हत्या का अंदेशा जताया था, 8 दिनों से लापता एक 25 वर्षीय युवक की लाश एक नमक के बोर में गड्ढे से बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। युवक के परिजनों ने पत्नी और उसके परिवारवालों पर हत्या का आरोप लगाया है, इसके अलावा पुलिस ने पत्नी के साथ साथ रमपुरा के युवक को भी हिरासत में लिया है। इस पूरे मामले में पुलिस की बड़ी नाकामी देखी गई, अगर पुलिस समय पर अपना काम कर लेती तो शायद इस मामले का पता पहले ही चल जाता, परिजन को दर दर भटकना नहीं पड़ता। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम हो रहा है, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad