बिग ब्रेकिंग काशीपुर: तेज तर्रार कप्तान मणिकांत मिश्रा का नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार, ✔️एक करोड़ रुपए स्मैक सहित शातिर नशा का सौदागर गिरफ्तार!✍️ Ashok Gulati editor in chief/प्रकाश चंद्र जोशी ब्यूरो चीफ

खबर शेयर करें -

काशीपुर: तेज तर्रार कप्तान मणिकांत मिश्रा का नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार, ✔️एक करोड़ रुपए स्मैक सहित शातिर नशा का सौदागर गिरफ्तार!✍️ Ashok Gulati editor in chief/प्रकाश चंद्र जोशी ब्यूरो चीफ। मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा महोदय के निर्देशन में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिहनगर द्वारा जनपद की एसओजी व समस्त थाना प्रभारियों को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे । पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर व एस0ओ0जी0 प्रभारी काशीपुर के नेतृत्व मे एसओजी व कोतवाली काशीपुर की गठित टीम द्वारा सघन वाहन चैकिग मे डिजाईन सेंटर के पास से एक स्कूटी सवार को संदिग्ध पाते हुए कडी पूछताछ व तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 306 ग्राम स्मैक बरामद हुई, अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा यह स्मैक बरेली निवासी रिफाकत से लाकर काशीपुर में छोटी छोटी मात्रा में बेचकर ऊँचा मुनाफा कमाया जाना बताया गया ,जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त पूर्व में भी एनडीपीएस में कई बार जेल जा चुके है तथा पूछताछ में कुछ नामों का खुलासा हुआ है जिनके सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही की जायेगी, इसके अतिरिक्त यह बात भी प्रकाश में आई है कि अभियुक्त एंव उसके पारिबारिक सदस्यो द्वारा स्मैक के कारोबार से काफी सम्पत्ति भी जुटाई गई है, जिसकी जानकारी प्राप्त कर शीघ्र ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।



एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक करोड़ की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया तस्कर पूर्व में भी जेल जा चुका है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जिले में नशा माफियाओं के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसओजी और काशीपुर कोतवाली की संयुक्त टीम ने सघन वाहन चैकिंग के दौरान डिजाईन सेंटर के पास से एक स्कूटी सवार को संदिग्ध पाते हुए कड़ी पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 306 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से अधिक आंकी गयी है। पकड़े गये आरोपी मोहसिन पुत्र मो. रईस निवासी मी. अल्बी का बार्ड न0 23 थाना काशीपुर ने पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा यह स्मैक बरेली निवासी निवासी रिफाकत से लाकर काशीपुर में छोटी छोटी मात्रा में बेचकर ऊँचा मुनाफा कमाया जाता है। ….

छानबीन करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त पूर्व में एनडीपीएस में कई बार जेल जा चुका है। उससे पूछताछ में कुछ नामों का भी खुलासा हुआ है । छानबीन में पता चला कि पकड़े गये आरोपी और उसके पारिवारिक सदस्यों द्वारा स्मैक के कारोबार से काफी सम्पत्ति जुटा गयी गयी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर, प्रभारी एसओजी रवीन्द्र सिंह बिष्ट,उपनिरीक्षक मनोज धौनी, मुख्य आरक्षी विनय कुमार, दीपक कठैत ,प्रदीप कुमार,कुलदीप,अनिल आगरी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad