big breaking Dehradun:💥 कप्तान की गजब की कार्यशैली, ‘मित्र पुलिस’ ने दीपावली पर🌷 ‘बुजुर्गों’ का दिल जीत लया, एक ‘सेल्यूट’ तो बनता है!✍️ Ashok Gulati editor in chief एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

”पुलिस किसी आवास पर ‘दबिश’ करने नहीं जा रही, बल्कि ‘जौलीग्रांट’के क्षेत्र में सिटिजन वृद्धा का हाल-चाल जाने पहुंची है”….

Dehradun: कप्तान की गजब की कार्यशैली, ‘मित्र पुलिस’ ने दीपावली पर ‘बुजुर्गों’ का दिल जीत लया, एक ‘सेल्यूट’ तो बनता है!✍️ Ashok Gulati editor in chief एक्सक्लूसिव रिपोर्ट/देहरादून कप्तान की अद्भुत पहल एक यादगार बन गई है, जानकारी के मुताबिक़ मित्र पुलिस दरवाजे पर बुजुर्गों का हालचाल जानने पहुंचे तो छलक पड़े आंसू ,दिल छू गई ,मित्र पुलिस की शानदार पहल, कप्तान का मानना था कि जब हर कोई अपने परिवार संग दिवाली मना रहा था, तब कुछ बुजुर्गों की आंखें भी अपनों की ढूंढ रही थी। और ऐसे में पुलिस कप्तान की अनोखी पहल से बुजुर्गों की दिवाली यादगार बन गई। ध्यान देने की बात यह है किदिवाली का त्योहार हर कोई अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों संग मनाता है। चारों तरफ उजियारा जीवन में एक नई उमंग और उल्लास लेकर आता है, लेकिन हमारे बीच में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनके जीवन में से यह खुशी दूर है। उनके जीवन की इस कमी को दूर करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने एक खास पहल की। जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

उत्तराखंड पुलिस की सराहनीय पहल से बुजुर्गों की दिवाली यादगार बन गई। दरवाजे पर पुलिस उनका हालचाल जानने पहुंची तो बुजुर्गों के आंसू छलक पड़े। पुलिस ने बुजुर्गों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और उन्हें ये अहसास दिलाया कि वह अकेले नहीं है। पुलिस उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ी है।

कभी कोई हालचाल जानने नहीं पहुंचा। क्या दिवाली और क्या होली… परिवार से ठुकराए या अन्य परिस्थितियों के चलते अकेले रह रहे उन बुजुर्गों के लिए कोई त्योहार नहीं होता, लेकिन यह दिवाली उनके लिए यादगार बन गई। थाना रानी पोखरी पुलिस द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर थाना क्षेत्र में निवास कर रहे सीनियर सिटीजन ओं की कुशलक्षेम ली गई।…..

पुलिस कप्तान के आदेश पर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन मे थाना रानी‌पोखरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाले सीनियर सिटीजन की कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जाना गया।सीनियर सिटीजन ओं से मुलाकात के दौरान जब थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम लिस्टाबाद निवासी अमरदेई से मुलाकात की गई तो उक्त बुजुर्ग महिला पुलिस वालों को देखकर भावुक होकर आंसू निकलने लगे ,बुजुर्ग ने बताया कि दो साल से अपाहिज हूं आज तक मेरी कुशलता पूछने कोई भी नहीं आया, लेकिन आज उनका हालचाल जानने कोई पहुंचा। महिला ने पुलिस जवानों को आशीर्वाद दिया। मित्र पुलिसकर्मी ने बुजुर्गों को बताया यदि कोई भी समस्या होने पर थाने को अवगत कराने के लिए कहा गया। मिष्ठान भी मित्र पुलिस ने वितरित किया । बरहाल पुलिस कप्तान की दिलको छूने वाली कार्य प्रणाली को सलाम करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad