ब्रेकिंग उधम सिंह नगर : काशीपुर में डेंगू के संदिग्ध पाए गए स्टाफ नर्स समेत दो व्यक्ति!✍️ Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर : काशीपुर में डेंगू के संदिग्ध पाए गए स्टाफ नर्स समेत दो व्यक्ति!✍️ Ashok Gulati editor in chief…

विवरण के मुताबिक उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर में स्टाफ नर्स समेत दो व्यक्ति संदिग्ध पाए गए हैं। दोनों को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में भर्ती किया है। निगम प्रशासन क्षेत्रों में स्प्रे और फॉगिंग करा रहा है।शनिवार को ग्राम पीपलसाना हल्दुआ रामनगर निवासी एक व्यक्ति कई दिनों से बुखार की शिकायत लेकर चिकित्सालय पहुंचा। प्राथमिक जांच में संदिग्ध पाए जाने पर डॉक्टर ने भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया। रविवार को मरीज स्वयं रेफर कराकर निजी अस्पताल में चला गया। चार दिन पहले एक स्टाफ नर्स को भी कई दिनों से बुखार एवं प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत पाई गई। वह अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती हैं। स्टाफ नर्स की हालत में सुधार बताया जा रहा है। एक पखवाड़े पूर्व कालागढ़ निवासी दिल्ली से आई एक युवती एलायजा जांच में डेंगू पॉजिटिव पाई जा चुकी है। 27 सितंबर को कुमाऊं कॉलोनी निवासी पिता-पुत्र जम्मू कश्मीर से आए थे। बुखार से ग्रस्त होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था। एलायजा रिपोर्ट में दोनों डेंगू पॉजीटिव पाए गए। डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. राजीव पुनेठा ने बताया कि एक स्टाफ नर्स व एक अन्य व्यक्ति संदिग्ध पाए गए हैं। दोनों की एलायजा रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad