बिग breaking भीमताल: कुमाऊं कमिश्नर का देर शाम छापा, उद्यान विभाग के आउटलेट सेंटर को किया सील, किसानों को खराब बीज बांटने की थी तैयारी, ✔️आयुक्त के छापे में कई प्रकार की मिली खामियां! ✍️ Ashok gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

✔️आयुक्त द्वारा पूछे जाने पर विभाग नहीं दे पाया उचित जवाब

✔️आयुक्त ने तत्काल उद्यान विभाग के आउटलेट को सील करने के दिए निर्देश

भीमताल: 24 अक्टूबर l ✍️Ashok gulati editor in chief

कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गुरुवार देर शाम राजकीय प्रजनन उद्यान भीमताल में औचक निरीक्षण किया। जिसमें कई प्रकार की गड़बड़ियां पाई गई। जिस पर आयुक्त ने तत्काल राजकीय प्रजनन उद्यान भीमताल के परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित आउटलेट को सील करने के निर्देश दिया।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अचानक राजकीय प्रजनन उद्यान भीमताल में स्थित परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत बने हुए आउटलेट का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया कि शिकायत मिली थी कि किसानों को मिलने वाला बीज गुणवत्तापूर्ण नहीं है साथ ही कई प्रकार की खामियां भी पाई गई है। उन्होंने मटर बीज के पैकेजिंग के बारे में जानकारी ली, साथ ही बार कोड़ स्कैन न होने, कट्टो की आपूर्ति 20 किलो और बीज प्रमाणीकरण सहित कई अन्य खामिया पाई। उद्यान विभाग को 20 किलो के मुताबिक बीजों की आपूर्ति करनी थी जबकि मौके पर 40 किलो की पैकेजिंग पाई गई। साथ ही भेषज विभाग को बीजों की आपूर्ति करनी थी। बीजों की आपूर्ति की जा रही थी उनके प्रमाणीकरण पुष्टि नहीं मिली।

विभाग द्वारा उचित जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए राजकीय प्रजनन उद्यान भीमताल के आउटलेट को सील करने के निर्देश दिए। साथ ही उद्यान विभाग और भेषज विभाग के द्वारा पूरे दस्तावेज नहीं मिलने पर स्पष्टीकरण माँगा और जल्द ही पूरी रिपोर्ट देने को कहा। कहा कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसान को फसलों का बीज गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से वितरित किया जाए। इसी के दृष्टिगत उनके द्वारा भीमताल स्थित उद्यान विभाग के परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित हो रहे आउटलेट का निरीक्षण किया गया है जिसमें कई प्रकार की खामियां मिली हैं जिसके बाद उन्होंने उक्त आउटलेट को सील करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस संबंध में किसान को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से फसलों के उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।…

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने क्या कहा सुनिए

जांच होने तक सील रहेगा आउटलेट
कमिश्नर ने कहा कि जब ऊधमसिंहनगर में 20 किलो के बैग में सप्लाई की गई तो नैनीताल जनपद में 40 किलो के बैग में सप्लाई क्यों की गई। आयुक्त रावत ने बताया कि मटर के बैग में वर्ष 2023 लिखा हुआ है। बैग में लगा बारकोड स्कैन नहीं हो रहा था। साथ ही बीज प्रमाणीकरण भी सही नहीं पाया गया। कमिश्नर ने कहा कि किसानों को मटर का बीज गलत गुणवत्ता का नहीं दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि किसानों के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने उद्यान विभाग के आउटलेट सेंटर को सील कर दिया। कमिश्नर ने कहा कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक केंद्र सील रहेगा।नैनीताल जिले के लिए 40 क्विंटल बीज मंगाया
मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. रजनीश सिंह ने कमिश्नर को बताया कि नैनीताल जिले में मटर का 40 क्विंटल बीज मंगाया गया है जिसमें 14 क्विंटल वितरण सेंटरों को भेजा गया है। शेष 26 क्विंटल बचा हुआ है। बताया जा रहा है कि बीज किसानों को नहीं बांटा गया है। इस दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, डीडीओ आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad