चंपावत:मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों को उच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण करने के जिलाधिकारी ने दिये निर्देश!✍️ Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

चंपावत 23 अक्टूबर|✍️ Ashok Gulati editor in chief

मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेते हुए प्राथमिकता से कार्य करना सुनिश्चित करें। जिन घोषणाओं में में बजट स्वीकृत हो चुका है, उन्हें शीघ्रता से शुरू किया जाये। जिन घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु डीपीआर की आवश्यकता है, उनकी समय से डीपीआर तैयार करते हुए कार्यवाही अमल में लाई जाये।
बुधवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत पेयजल, क्रीड़ा, युवा कल्याण, सूचना, उच्च शिक्षा, सैनिक कल्याण आदि विभिन्न विभागों की जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि जो घोषणाएं पूर्ण होने के कगार पर हैं, उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जाये। तथा जो घोषणाएं पूर्ण हो गई है उनकी लोकार्पण हेतु सूची शीर्ष उपलब्ध कराए। उन्होंने सीएम घोषणाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए शासन से समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की मुख्यमंत्री घोषणा जनपद स्तर पर लंबित पड़ी हैं वह इस माह के अंत तक उनके प्रस्ताव तैयार करते हुए शासन को प्रेषित करें साथ ही शासन स्तर पर लंबित घोषणा की शीघ्र स्वीकृति हेतु अनुस्मारक पत्र प्रेषित करते हुए स्वीकृति हेतु स्वयं पहल करें।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं को उच्च प्राथमिकता में लेते हुए उनसे संबंधित विकास कार्यों को बेहतर गुणवत्ता और पारदर्शिता से संपादित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि इस संबंध में कार्यदायी संस्था के ….

निर्माण व उसमें किसी तरह के भूमि हस्थानांतरण के संबंध में अन्तर्विभागीय स्तर से जो भी समन्वय किया जाना हो उन सभी प्रक्रियाओं को तत्काल पूर्ण करें तथा इस संबंध में यदि शासन स्तर से कोई अनुमोदन किया जाना हो तो इसमें कार्यवाही तत्काल करें। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के जो कार्य वन भूमि हस्तांतरण के कारण लंबित अथवा रुके हुए हैं, संबंधित विभाग वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर वन भूमि के प्रस्तावों को तैयार करते हुए शासन व नोडल स्तर पर प्रेषित कर स्वयं पहल करते हुए इन प्रस्तावों को स्वीकृत कराए।
जिलाधिकारी ने उक्त सभी विभागों को जनपद स्तर से लंबित घोषणाओं में शीघ्र अति शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या धिकारी दीप्त कीर्ति तिवारी, सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad