गरुड़ : [बागेश्वर] नशा मुक्त भारत जनजागरुकता अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष ने रा0 ई0 का0 गरुड़ में स्कूली छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव एवं अन्य आवश्यक जानकारी देकर किया जागरुक!

खबर शेयर करें -

गरुड़ : [बागेश्वर] संवाददाता/ नशा मुक्त भारत जनजागरुकता अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष ने रा0 ई0 का0 गरुड़ में स्कूली छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव एवं अन्य आवश्यक जानकारी देकर किया जागरुक! भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतन्त्र” थीम के अन्तर्गत
श्री चंद्रशेखर घोडके (IPS) पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर महोदय के निर्देशन में आज दिनांकः 15-10-2024 को थानाध्यक्ष बैजनाथ श्री प्रताप सिंह नगरकोटी द्वारा रा0 ई0 का0 गरुड़ में जागरुकता अभियान चलाया गया।
जिसमें उपस्थित छात्र/छात्राओं व स्टॉफ को निम्न आवश्यक जानकारी देकर लाभांवित किया गया।

नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अपने जनपद व राज्य को नशा मुक्त बनाने एवं अपने जीवन में नशे से दूर रहने की अपील की गई साथ ही अपने आसपास अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया तथा अपने आस-पास के लोगों को भी जागरुक कर नशा न करने के लिये प्रेरित करने हेतु कहा गया।
तत्पश्चात
✅महिला /बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये नये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारे में बताया
उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति फीचर के बारें में विस्तृत जानकारी देकर उक्त एप को डाउनलोड करने व गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया गया।
✅यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर हमेशा यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई।
✅वर्तमान समय में विभिन्न माध्यमों से हो रहे साइबर अपराधों की जानकारी एवं इनसे बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
✅सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी अंजान व्यक्ति से दोस्ती ना करने एवं अपनी निजी जानकारी शेयर ना करने के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताया गया।
✅जागरुकता के दौरान छात्र/छात्राओं द्वारा काफी रुचि ली गई एवं काफी प्रश्नन भी पूछे गये जिनका उत्तर पुलिस द्वारा सहजतापूर्ण दिया गया।
✅पुलिस हैल्प लाइन न0 -112, साइबर हेल्प लाइन न0- 1930 आदि के बारे में पूर्ण जानकारी दी गयी।

उपस्थित छात्र-छात्राओं को उक्त जानकारी से अपने घर वालों व आस पड़ोस के लोगो को भी जागरुक करने के लिए प्रेरित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad