हल्द्वानी: युवाओं को वायुसेना से जोड़ने के लिए यूके एयर स्क्वाड्रन एनसीसी और 79 यूके बीएन एनसीसी में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में को वायु सैनिक चयन केंद्र वायुसेना मुख्यालय दिल्ली से आए विंग कमांडर विशाल चोपड़ा के नेतृत्व में टीम ने एनसीसी एयर विंग कैडेटों को अग्निवीर और वायु वीर भर्ती की प्रक्रिया की जानकारी दी!✍️ Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी 17 अक्टूबर । अशोक गुलाटी editor-in-chief

युवाओं को वायुसेना से जोड़ने के लिए यूके एयर स्क्वाड्रन एनसीसी और 79 यूके बीएन एनसीसी काठगोदाम में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को वायु सैनिक चयन केंद्र वायुसेना मुख्यालय दिल्ली से आए विंग कमांडर विशाल चोपड़ा के नेतृत्व में टीम ने एनसीसी एयर विंग कैडेटों को अग्निवीर और वायु वीर भर्ती की प्रक्रिया की जानकारी दी। सार्जेंट दीपक केसरी ने कैडेटों को भर्ती के लिए आवश्यक मानकों एवं भर्ती परीक्षा की तैयारी हेतु कैडेटों को महत्वपूर्ण जानकारी दी , साथ ही अग्निवीर, वायु वीर के रूप में भर्ती होने पर मिलने वाले विभिन्न लाभों एवं 4 वर्ष बाद अन्य विभागों में भर्ती हेतु मिलने आरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कैडेटों से आवाह्न किया कि अग्निवीर में भर्ती होकर वे देश सेवा अतुलनीय योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर कैम्प कमान्डेंट ग्रुप कैप्टेन विवेक रावत , कर्नल कुंदन शर्मा समस्त सहयोगी एनसीसी अधिकारी एवं पीआई स्टाफ आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad