काशीपुर:धूमधाम से निकाली गयी मां मनसा देवी की 52 वीं शोभा यात्रा,💥पुष्प वर्षासे जगह-जगह स्वागत किया गया !

खबर शेयर करें -

‘शोभायात्रा में दिल्ली, बरेली, हरियाणा मुरादाबाद, एटा, इटावा हरिद्वार, बहजोई, चंदोसी आदि शहरों की झाकियों सहित स्थानीय झाकियों ने भी प्रतिभाग किया”…


(ब्यूरो चीफ प्रकाश चन्द्र जोशी की रिपोर्ट)

काशीपुर, 11 अक्टूबर। मां मंशा देवी की 52 वीं शोभायात्रा मां मंशादेवी के मंदिर से बड़ी धूमधाम से निकाली गई |शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत राजू दास ने किया यात्रा पुरानी सब्जी मंडी, मेन बाजार, महाराणा प्रताप चौक, रतन सिनेमा रोड से होते हुए वापस मंशा देवी मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा के प्रमुख विकास शर्मा “खुट्टू” के अनुसार मुख्य पूजा मां के मंदिर में सुबह 7बजे से शुरु हुई। यजमान राजप्रीत मेहरोत्रा, अरुण मेहरोत्रा, ममता यादव,देवेन्द्र यादव ने पूजा प्रारंभ की,जबकि गणेश पूजन ममता मेहरोत्रा,राम मेहरोत्रा, दीप्ति अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल ने किया। पूजा पाल,रवि पाल,सुरभि चौहान, ठाकुर अजय प्रताप सिंह के मूर्ति पूजन के उपरान्त हिमांशु अरोरा और र्दुगा अनाज मंडी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से ज्योति प्रज्वलित कर शोभा यात्रा का प्रारंभ किया।
ब्राह्मण सभा के …..

अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में दिल्ली, बरेली, हरियाणा मुरादाबाद, एटा, इटावा हरिद्वार, बहजोई, चंदोसी आदि शहरों की झाकियों सहित स्थानीय झाकियों ने भी प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad