breaking। हरियाणा विधानसभा चुनाव में ‘हैट्रिक’ पर भाजपा मुख्यालय में जश्न, प्रधानमंत्री मोदी बोले इस जनादेश की गूंज दूर तक सुनाई देगी, ‘झूठ की घुट्टी’ पर विकास की गारंटी भारी!

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सबने सुना है, जहां दूध दही का खाना वैसा है अपना हरियाणा, बता दें कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा 48 सीटों के साथ सरकार बनाएगी, दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद कराए गए विधानसभा चुनाव में भी 29 सीटों के साथ भाजपा का प्रदर्शन बेहतर हुआ है,…

भाजपा ने हरियाणा विधानसभा में बहुमत से जीत हासिल की है। इसे लेकर भाजपा में जश्न का माहौल है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ता जमकर झूम रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हरियाणा की जनता और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है। भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सबने सुना है जहां दूध दही का खाना वैसा है अपना हरियाणा। हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया। कमल-कमल कर दिया,उन्होंने कहा कि आज मां कात्यायनी की आराधना का दिन है। मां कात्यायनी शेर पर सवार होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हैं। हम सभी को आशीर्वाद दे रही हैं। ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार लगातार कमल खिला है। गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है। गीता की धरती पर विकास की जीत हुई है। सुशासन की जीत हुई है। हर जाति वर्ग के लोगों ने हमको वोट दिया। जम्मू कश्मीर में दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार शांतिपूर्वक चुनाव हुए। वोटों की गिनती हुई, नतीजे आए। ये भारत के संविधान की जीत है। भारत के लाेकतंत्र की जीत है। जम्मू कश्मीर के लोगों ने नेशनल कॉफ्रेंस को सीटें दी हैं। मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। जम्मू कश्मीर में वोट शेयर में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।पीएम ने कहा कि देश में कई राज्यों में कांग्रेस लंबे समय पहले थी। 50-60 से सत्ता में आई ही नहीं है। एक बार निकालने के बाद लोगों ने कांग्रेस को घुसने नहीं दिया। लोगों ने नो एंट्री को बोर्ड लगा दिया। अब कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उसका डिब्बा गोल हो चुका है। कांग्रेस सत्ता को जन्म सिद्ध अधिकार मानती है। सत्ता न मिलने पर कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। इसलिए सरकार में आने के बाद कांग्रेस देश को दांव पर लगाने से बाज नहीं आती है। अब कांग्रेस समाज में जाति का जहर फैलाने पर उतर आई है। जो लोग सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए, जो लोग पीढ़ी दर पीढ़ी फाइव स्टार लाइफ जीते आ रहे हैं वे गरीब को जाति के नाम पर लड़वाना चाहता है। कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों पर सबसे ज्यादा अत्याचार किया। कांग्रेस ने उन्हें कई दशकों तक रोटी, पानी, मकान से वंचित रखा। कांग्रेस सत्ता मिलने पर भी दलित और पिछड़े को प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे। कांग्रेस का परिवार इनसे नफरत करता है। दलित, पिछड़ों को आगे जाता देख इनके पेट में चूहे दौड़ने लगते हैं।

पीएम ने कहा कि हरियाणा में इन्होंने दलित और ओबीसी को भागीदारी देने से इन्कार किया। कांग्रेस ने तो डंके की चोट पर कहा कि आरक्षण खत्म कर देंगे। वे आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक में देना चाहते हैं। हरियाणा में भी वो यही करने जा रही थी। कांग्रेस भारत के समाज को कमजोर करके अराजकता फैलाकर देश को कमजोर करना चाहती है। पीएम ने कहा कि वो अलग-अलग वर्गाें को भड़का रहे हैं। कैसे किसानों को भड़काने के प्रयास हुए। हरियाणा के किसानों ने उनको करारा जवाब दिया। हमारे दलित, ओबीसी को भड़काने की कोशिश हुई। समाज ने षड्यंत्र को पहचाना और कहा कि वह भाजपा के साथ है
पीएम मोदी ने कहा कि मैं हरियाणा और जम्मू कश्मीर में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं। मैं हरियाणा और जम्मू की जनता को बधाई देता हूं। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को तप और उनकी तपस्या के लिए नमन करता हूं। हरियाणा की जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। हरियाणा की जीत नड्डा और मुख्यमंत्री के कर्तव्यों की जीत है। हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है। हरियाणा की जनता ने नया इतिहास रच दिया। हरियाणा का गठन 1966 में हुआ। इतने सालों में बड़े-बड़े दिग्ग्जों ने राज्य का नेतृत्व किया। हरियाणा में 13 चुनाव में से 10 चुनावों में हरियाणा के लोगों ने हर पांच में सरकार बदली है। लेकिन इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया है वह अभूतपूर्व है। वो पहले कभी नहीं हुआ। पहली बार ऐसा हुआ है जब दो कार्यकाल पूरा करने वाली किसी सरकार को हरियाणा में फिर से मौका मिला है। यह तीसरी बार भाजपा को मौका मिला है। जनता ने हमें छप्पर फाड़कर वोट दिया है। इस जनादेश की गूंज दूर-दूर तक जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा दल ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा दिलों में बसी है। जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा की हैट्रिक लगाई। भाजपा ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाई। इसलिए गुजरात और मध्यप्रदेश की जनता दो दशक से अपना आशीष बनाए है। अरुणाचल प्रदेश और गोवा में तीसरी बार सरकार बनाई। यूपी और बिहार में कानून का राज स्थापित करने वाली भाजपा एनडीए की सरकार को लोग बार-बार मौका दे रहे। असम, त्रिपुरा और उत्तराखंड में लगातार दो बार से भाजपा की सरकार है। जहां-जहां भाजपा सरकार बनाती है, वहां की जनता लंबे समय तक भाजपा को समर्थन देती है। दूसरी तरफ कांग्रेस की हालत कैसी है? पिछली बार कब कांग्रेस की सरकार की वापसी हुई। 13 साल पहले 2011 में असम में उनकी सरकार लौटी थी। उसके बाद जितने चुनाव हुए लोगों ने कहीं भी कांग्रेस को सेकेंड टर्म नहीं दिया है।पीएम ने कहा कि देश में कई राज्यों में कांग्रेस लंबे समय पहले थी। 50-60 से सत्ता में आई ही नहीं है। एक बार निकालने के बाद लोगों ने कांग्रेस को घुसने नहीं दिया। लोगों ने नो एंट्री को बोर्ड लगा दिया। अब कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उसका डिब्बा गोल हो चुका है। कांग्रेस सत्ता को जन्म सिद्ध अधिकार मानती है। सत्ता न मिलने पर कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। इसलिए सरकार में आने के बाद कांग्रेस देश को दांव पर लगाने से बाज नहीं आती है। अब कांग्रेस समाज में जाति का जहर फैलाने पर उतर आई है। जो लोग सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए, जो लोग पीढ़ी दर पीढ़ी फाइव स्टार लाइफ जीते आ रहे हैं वे गरीब को जाति के नाम पर लड़वाना चाहता है। कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों पर सबसे ज्यादा अत्याचार किया। कांग्रेस ने उन्हें कई दशकों तक रोटी, पानी, मकान से वंचित रखा। कांग्रेस सत्ता मिलने पर भी दलित और पिछड़े को प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे। कांग्रेस का परिवार इनसे नफरत करता है। दलित, पिछड़ों को आगे जाता देख इनके पेट में चूहे दौड़ने लगते हैं।

पीएम ने कहा कि हरियाणा में इन्होंने दलित और ओबीसी को भागीदारी देने से इन्कार किया। कांग्रेस ने तो डंके की चोट पर कहा कि आरक्षण खत्म कर देंगे। वे आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक में देना चाहते हैं। हरियाणा में भी वो यही करने जा रही थी। कांग्रेस भारत के समाज को कमजोर करके अराजकता फैलाकर देश को कमजोर करना चाहती है। पीएम ने कहा कि वो अलग-अलग वर्गाें को भड़का रहे हैं। कैसे किसानों को भड़काने के प्रयास हुए। हरियाणा के किसानों ने उनको करारा जवाब दिया। हमारे दलित, ओबीसी को भड़काने की कोशिश हुई। समाज ने षड्यंत्र को पहचाना और कहा कि वह भाजपा के साथ है।पीएम ने कहा कि देश में कई राज्यों में कांग्रेस लंबे समय पहले थी। 50-60 से सत्ता में आई ही नहीं है। एक बार निकालने के बाद लोगों ने कांग्रेस को घुसने नहीं दिया। लोगों ने नो एंट्री को बोर्ड लगा दिया। अब कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उसका डिब्बा गोल हो चुका है। कांग्रेस सत्ता को जन्म सिद्ध अधिकार मानती है। सत्ता न मिलने पर कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। इसलिए सरकार में आने के बाद कांग्रेस देश को दांव पर लगाने से बाज नहीं आती है। अब कांग्रेस समाज में जाति का जहर फैलाने पर उतर आई है। जो लोग सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए, जो लोग पीढ़ी दर पीढ़ी फाइव स्टार लाइफ जीते आ रहे हैं वे गरीब को जाति के नाम पर लड़वाना चाहता है। कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों पर सबसे ज्यादा अत्याचार किया। कांग्रेस ने उन्हें कई दशकों तक रोटी, पानी, मकान से वंचित रखा। कांग्रेस सत्ता मिलने पर भी दलित और पिछड़े को प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे। कांग्रेस का परिवार इनसे नफरत करता है। दलित, पिछड़ों को आगे जाता देख इनके पेट में चूहे दौड़ने लगते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad