ब्रेकिंग काशीपुर: तीन युवक कोसी नदी में बहे!

खबर शेयर करें -


(ब्यूरो चीफ प्रकाश चन्द्र जोशी की रिपोर्ट)
काशीपुर, 15 सितम्बर। कल दोपहर को काशीपुर की कचनालगाजी की चिड़िमार कालोनी निवासी एक सौ अधिक महिला पुरुष श्रद्धालू ट्रेक्टर ट्राली से गणपति विर्सजन को सुल्तानपुर पट्टी के समीप यूपी की सीमा से सटे घोसीपुरा में कोसी नदी के पुल के नीचे गये थे।नदी के किनारे श्रद्धालुओं ने गणपति का जैसे ही विर्सजन किया, तभी उनके साथ गये कचनालगाजी की कुमाऊं कालोनी निवासी 18वर्षीय दक्ष पुत्र स्व.अनिल, 22वर्षीय विकास पुत्र रमाशंकर, 18 वर्षीय दीपांशु पुत्र रमेश,22 वर्षीय नागेश पुत्र जगदीश कोसी नदी में नहाने के लिए कूद गये ।
नदी में तेज बहाव के कारण चारों युवक बहने लगे। चारों में से एक युवक दीपांशु किसी तरह तैरकर किनारे आ गया, जब कि अन्य तीन युवक तेज बहाव में बह गए।
सूचना पर यूपी के रामपुर के डीएम जोगिंदर सिंह, एस एस पी रामपुर विद्यासागर मिश्रा, सीओ अतुल पांडेय, कोतवाल संदीप त्यागी, काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप सिंह, ए एस पी अभय सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
उत्तराखंड और यूपी की एन डी आर एफ, एस डी आर एफ तथा जल पुलिस ने नदी में डूबे युवकों को खोजने के लिए सर्च अभियान चलाया परंतु युवकों को नहीं खोजा सका। अंधेरा होने के कारण जहां सर्च अभियान रोक दिया गया वहीं रामपुर प्रशासन द्वारा आज सुबह से पुनः सर्च अभियान चलाने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad