झिरौली: (Bageshwar) पुलिस द्वारा लगाई जागरुकता की पाठशाला!

खबर शेयर करें -

झिरौली, बागेश्वर। आज पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के तहत प्रभारी थाना निरीक्षक टी0आर0 बागरेठा द्वारा राजकीय इंटर कालेज, भटखोला, थाना झिरौली, बागेश्वर में जनजागरूकता कार्यक्रम के दृष्टिगत छात्र छात्रों के साथ गोष्ठी आयोजित कर नए कानून, नशे के सेवन व व्यापार से होने वाले दुष्परिणामों, बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, मानव तस्करी की रोकथाम, बाल अपराध, महिला अपराध व सुरक्षा, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटना में घायलो की मदद कर नेक व्यक्ति बनने आदि के सम्बंध में जानकारी दी गई । साथ ही बताया गया कि अपनी शिकायत नि:संकोच पुलिस को बताएं पुलिस द्वारा हर सम्भव आपकी सहायता की जाएगी । महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अपनी समस्या/शिकायत पुलिस को बताये जाने हेतु जागरुक किया गया तथा साथ ही गुड टच एवं बैड टच के बारे में बताया गया। सभी छात्र छात्रों को अपने आस-पास बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की सूचना तुरन्त पुलिस को देने हेतु बताया गया।
साथ ही उपस्थित व्यक्तियों को वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए सोशल मीडिया में किसी अंजान व्यक्ति फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी लालच में ना आने, किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताया गया। डॉयल- 112, महिला हेल्पलाइन नं0- 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई..


अंत में सभी से उक्त जानकारी को अपने घर वालो को भी बताकर जागरुक करने की अपील की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad