हल्द्वानी: प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ता भ्रष्टाचार बना भाजपा का चेहरा: सुमित हृदयेश कांग्रेस विधायक

खबर शेयर करें -

‘आज जिला-महानगर कांग्रेस ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका’….


हल्द्वानी (8 सितंबर| संवाददाता

भाजपा सरकार के शासनकाल में कानून व्यवस्था और नैतिकता की स्थिति लगातार गिरती जा रही है। हाल ही में रानीखेत विधायक के भाई का अवैध हथियारों के साथ पकड़े जाना और सरकार के कबीना मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ विशेष सतर्कता न्यायाधीश द्वारा जांच के आदेश से भाजपा की वास्तविकता जनता के सामने आ गई है। ये घटनाएँ स्पष्ट रूप से दिखाती हैं कि भाजपा के शासन में न केवल भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है, बल्कि सत्ता में बैठे लोग खुद भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। यह घटनाएं प्रदेश और प्रदेशवासियों के लिए अत्यधिक चिंता का विषय हैं।
इसी विषय को लेकर आज जिला-महानगर कांग्रेस ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ता भ्रष्टाचार ही भाजपा का असली चेहरा है। भाजपा हमेशा अपने नेताओं की ईमानदारी और कानून के प्रति सम्मान की बातें करती रही है, लेकिन इन हालिया घटनाओं ने पार्टी की पोल खोल दी है। भाजपा के रानीखेत विधायक के भाई का अवैध हथियारों के साथ पकड़ा जाना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा से जुड़े लोग खुद को कानून से ऊपर समझ रहे हैं।तथा कबीना मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ जांच के आदेश से यह सिद्ध होता है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं पर भी भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों के गंभीर आरोप हैं।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि
बीते कुछ महीनों में अपराध दर में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे जनता के जीवन पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने में असमर्थ साबित हो रहे हैं वही भ्रष्टाचार प्रदेश में इस हद तक फैल चुका है कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ जनता तक पहुंचना कठिन हो गया है।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन के दौरान कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। हालिया घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा शासन में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को खुली छूट दी जा रही है, जबकि आम जनता असुरक्षित और हताश महसूस कर रही है।

पुतला दहन कार्यक्रम में हेमन्त बगडवाल, प्रकाश पांडे, राजेन्द्र बिष्ट (रज्जी), योगेश जोशी, सौरभ भट्ट, राजू बिष्ट, सुहैल सिद्दीकी, नीमा भट्ट, शोभा बिष्ट, मीमांशा आर्य, कमला तिवारी, मंजू बिष्ट, जाकिर हुसैन, राजू सुयाल, त्रिलोक बनोली, विनोद कुमार पिन्नू, कृष्ण कुमार परगाई, कुंदन नेगी, गोविंद बगडवाल, कमलेश पांडे, राजा रवि पांडे, एडवोकेट धर्मवीर, प्रकाश पाठक, अमित रावत, तस्कीन अहमद, अरशद अली, मनोज श्रीवास्तव, शहंशाह, जगदीश भारती, गोविंद सिंह बिष्ट, अशोक जोशी, कमल मेहता, अरबाज खान, साद अली, गणेश टम्टा, लाल सिंह पवार, संजय जोशी, जीवन बिष्ट, मोहन बिष्ट, ललित जोशी, नवीन सांगूड़ी, विक्की छिमवाल, आदि उपस्थित रहे सभी ने एक सूर् मैं कहा कि भाजपा का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। सत्ता में बैठे लोग स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन और …..

बिगड़ती जा रही है। हालिया घटनाएं, जिनमें भाजपा विधायकों और मंत्रियों के परिवारजनों पर गंभीर आपराधिक आरोप लगे हैं, इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं कि पार्टी के शीर्ष नेता खुद भी इन समस्याओं का हिस्सा बन चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad