बिग ब्रेकिंग लालकुआं: 🤱महिला ने लगाया दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप, भाजपा खामोश, कांग्रेसियों ने फूंका पुतला, क्षेत्रीय अधिकारी ले रही है पीड़िता का बयान, मामले ने पकड़ा तूल पकड़ा!! ✍️अशोक गुलाटी editor-in-chief/ उर्वा दत्त भट्ट ब्यूरो चीफ ग्राउंड जीरो से :>लाइव

खबर शेयर करें -

‘लाल कुआं सीओ ने बताया कि महिला‌ का बयान लिया जा रहा है, इसके पश्चात‌ ही कार्यवाही की जाएगी,’ इधर दुग्ध संघ के मुकेश बोरा अध्यक्ष ने कहा कि आरोप सिद्ध हो जाए तो मुझे फांसी पर लटका दिया जाए’, उधर पीड़ित महिला ने कहा कि उक्त भाजपा नेता के चालक से उसे अपनी जान का खतरा है,
पीड़िता ने कहा उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है, पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है, क्या कहना है नेताओं का आप भी सुनिए लाइव ग्राउंड जीरो से…

✔️जगह-जगह फुके जा रहे हैं मुकेश बोरा के पुतले के पुतले”

लालकुआं: अशोक गुलाटी editor-in-chief %उर्वा दत्त भट्ट ब्यूरो चीफ ग्राउंड जीरो से लाइव 🤱महिला ने लगाया दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप, भाजपा खामोश, कांग्रेसियों ने फूंका पुतला, क्षेत्रीय अधिकारी ले रही है पीड़िता का बयान, मामले ने पकड़ा तूल पकड़ा!…

लाल कुआं ग्राउंड जीरो live

नैनीताल/ अल्मोड़ा/ प्रदेश में राजनीति माहौल गर्म है, बीजेपी में भूचाल आ गया है , अल्मोड़ा जिले के सल्ट में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद, नेताजी की गिरफ्तारी का मामला ठंडा हुआ ही नहीं था, कि ‌नैनीताल जनपद के लाल दुग्ध संघ लाल कुआं में कार्यरत एक महिला कर्मी ने लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर 2 साल से शारीरिक उत्पीड़न करने के आरोप लगाए है।
कार रोड बिंदुखत्ता की रहने वाली एक विधवा हैं, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि उसे नौकरी पक्की कराने का लालच देकर बोरा ने उसका शारीरिक शोषण किया। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर 2021 को काठगोदाम के एक होटल में बुलाकर उनके साथ बलात्कार किया गया। इस घटना के बाद भी कई बार उन्हें डराया-धमकाया गया और चुप रहने के लिए मजबूर किया गया।
पीड़िता का आरोप है कि बोरा ने अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डाला और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, मुकेश बोरा और उनके ड्राइवर कमल बेलवाल द्वारा उन्हें और उनके बच्चों को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
पीड़िता ने पुलिस से इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है और अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। लाल कुआं क्षेत्रीय अधिकारी ने देवभूमि माया न्यूज पोर्टल को बताया इस मामले पर तहरीर मिल गई है। पीड़ित महिला के बयान दर्ज किया जा रहे हैं इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।नौकरी पक्की कराने का लालच दे आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया-

जानकारी अनुसार बिंदुखत्ता की रहने वाली पीड़ित महिला विधवा हैं और उसने नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसे नौकरी पक्की कराने का लालच देकर आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया।पीड़िता ने बताया की 10 नवंबर 2021 को काठगोदाम के एक होटल में आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डाला और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी और उसका ड्राइवर द्वारा उन्हें और उनके बच्चों को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।काठगोदाम नरीमन चौराहे स्थित होटल में बुलाया-..

पीड़िता ने शनिवार देर शाम हल्द्वानी कोतवाली पहुँच नामी गिरामी भाजपा के एक बड़े नेता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली महिला नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआँ में कार्यरत हैं। वही महिला द्वारा दिए शिकायती पत्र में कहा गया कि वहां सन् 2021 से नैनीताल दुग्ध संघ में डेली बेसिस पर कार्यरत हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया की उसने मुझे अपने ऑफिस में बुलाकर कहा कि मैं तुझको परमानेंट नौकरी दिलवाने की सोच रहा हूँ। जिसके लिए भाजपा नेता ने उसका फोन नम्बर ले लिया। जिसपर दिनांक 10-11- 2021 लगभग को भाजपा नेता ने फोन किया और उसे काठगोदाम नरीमन चौराहे स्थित जायका होटल में बुलाया। जहां उसके पहुंचने के बाद भाजपा नेता ने कहा कि तुझको किसी से मिलवाऊगां जिसे तुम्हारी नौकरी परमानेंट करने के संबंध में बात की हे,जिसके बाद वहां उनके इंतजार में बैठी रहीं। काफी देर के बाद वहां कोई नही पहुंचा। इसी दौरान उक्त भाजपा नेता उसे छूने लगा जिसका उसके द्वारा एतराज किया लेकिन भाजपा नेता ने उसकी एक ना सूनते हुए जोर जबरदस्ती करी और उसे परमानेंट नौकरी का दिलासा देकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार कर शारीरिक संबंध बनाएं। जब वह रोने लगी तो उक्त भाजपा नेता ने उसे धमकी दी कि अगर इसका जिक्र किसी से किया तो वहां उसे डेली वेजेज के काम से हटा देगा और फोटो वायरल कर देगा। जिसके बाद वह डर गई, क्योंकि उसके दो छोटे छोटे बच्चे है,वह चुप रही।अश्लील फोटो और विडियो वायरल कर देगा-
इसी बीच कुछ दिनों बाद उक्त भाजपा नेता ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया और उसे छूने लगा जिसका उसने विरोध किया तो भाजपा नेता ने उसे धमकी दी कि ओर बोला कि तेरी उस दिन की अश्लील फोटो और विडियो उसके पास है जिसको वह वायरल कर देगा। साथ ही तुझे नौकरी से भी निकलवा दूगां। अन्यथा मेरे बुलाने पर तुमको आना पड़ेगा। पीड़िता इस धमकी से डर गई जिसके बाद दिनांक 26/12/2021 को भाजपा नेता ने दूबारा काठगोदाम के नरीमन चौराहे स्थित जायका होटल में बुलाया और मेरे साथ मेरी बिना अनुमति के शारिरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया।इसी तरह उसे कई बार भाजपा नेता बुलाता रहा। इस बीच कुछ समय बाद उक्त भाजपा नेता ने अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने हेतु कहा जिस पर उसने बिल्कुल मना कर दिया।पीड़िता ने कहा कि उक्त भाजपा नेता के चालक से उसे अपनी जान का खतरा है-
पीड़िता ने कहा कि उक्त भाजपा नेता के चालक से उसे अपनी जान का खतरा है,जो उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित महिला ने नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश लालकुआँ पुलिस को दे दिए है।
हाईप्रोफाइल मामले से पूरे क्षेत्र में चर्चा-

फिलहाल भाजपा नेता द्वारा मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है, वही पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त घटना को लेकर काग्रेंस उग्र है क्षेत्र के काग्रेंसी देर शाम से ही कोतवाली में डेरा डाले रहे। कांग्रेस ने उक्त भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की,फिलहाल यहाँ मामला हाईप्रोफाइल बना हुआ है। वही मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। महिला द्वारा मामले की तहरीर दी गई है जिसकी जांच की जा रही आरोप सिद्ध होने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेसियों ने पूरे शहर में जुलूस निकाल पुतले फुके और भाजपा खिलाफ में जमकर नारे लगाए। कांग्रेसियों ने स्पष्ट रूप चेतावनी दी है यदि …..

आज शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो पूरे प्रदेश में आंदोलन चल जाएगा। नैनीताल एवं अल्मोड़ा जनपद में वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा की गई इस हरकत से बीजेपी में हाहाकार मचा हुआ है। कप्तान से लेकर बीजेपी के बड़े नेताओं के यहां संपर्क किया परंतु किसी ने भी फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित का बयान दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad