बिग ब्रेकिंग लाल कुआं [अपडेट] 😯नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर मुकदमा दर्ज,राज्य के UCDF के प्रशासक के पद से तत्काल हटाए गए मुकेश बोरा, आदेश जारी!✍️अशोक गुलाटी editor-in-chief/ उर्वा दत्त भट्ट ब्यूरो चीफ

खबर शेयर करें -

”यूसीडीएफ प्रशासक” पद से हटाए गए मुकेश बोरा
आदेश जारी हो गया….

[IPC की धारा 376 और 506 के तहत मुकेश बोरा पर मुकदमा दर्ज]

लाल कुआं: अशोक गुलाटी editor-in-chief/ उर्वा दत्त भट्ट ब्यूरो चीफ / नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर मुकदमा दर्ज,राज्य के UCDF के प्रशासक के पद से तत्काल हटाए गए मुकेश बोरा, आदेश जारी हो गया है। नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक विधवा महिला ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि विधवा की नौकरी पक्की करने के पर मुकेश बोरा न सिर्फ खुद उसके साथ बलात्कार किया, बल्कि अपने दोस्तों के सामने भी उसे परोसने की कोशिश की। शनिवार को पीड़िता ने लालकुआं कोतवाली को तहरीर दी, और रविवार को पुलिस ने मुकेश बोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकेश के खिलाफ राहत की बात सिर्फ इतनी है कि फिलहाल अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी।

पति की मौत, विधवा पर थी दो बच्चों की जिम्मेदार
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, वह लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रहने वाली विधवा और दो बच्चों की मां है। पति की मृत्यु के बाद अपने बच्चों का पेट पालने के लिए वह वर्ष 2021 में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पुत्र कुशल सिंह निवासी च्यूरीगाढ़ धारी नैनीताल के पास नौकरी मांगने उनके कार्यालय पहुंची। अध्यक्ष ने महिला को डेली बेसिस पर रख लिया। एक दिन अध्यक्ष मुकेश बोरा ने महिला को ऑफिस में बुलाया कहा, ”मैं तुमको परमानेंट नौकरी दिलवाने की सोच रहा हूं।’

परमानेंट नौकरी के नाम पर होटल में किया बलात्कार
10 नवंबर 2021 को अध्यक्ष मुकेश बोरा ने महिला को फोन कर काठगोदाम स्थित एक होटल में बुलाया। बोला कि मैं वहां नौकरी परमानेंट करने के संबंध में तुम्हारी बात किसी से करानी है। महिला होटल पहुंची तो कमरे में अध्यक्ष मुकेश बोरा अकेला था। वो बोला कि जो लोग आने वाले हैं उनको कुछ समय लगेगा। इसी बीच अध्यक्ष मुकेश महिला को छूने लगा। महिला ने एतराज जताया, लेकिन वो नहीं माना। मुकेश बोरा ने जबरन महिला के साथ बलात्कार किया।ऑफिस बुलाकर गलत जगह छूने लगा मुकेश बोरा
जबरदस्ती के दौरान महिला रोने लगी तो मुकेश बोरा ने कहा कि इसका जिक्र किसी से किया तो मैं तुमको डेली वेजेज से भी हटवा दूंगा। महिला छोटे-छोटे बच्चों का ख्याल कर डर गई। कुछ समय बाद आरोपी ने फिर अपने कार्यालय में बुलाया और गलत जगह छूने लगा। मना करने पर बोला कि मेरे पास तुम्हारी उस दिन की अश्लील फोटो और वीडियो है। मैं उनको वायरल करवा दूंगा। अन्यथा मेरे बुलाने पर तुमको आना पडे़गा। इसी तरह आरोपी लगातार बलात्कार करता रहा।

आरोपी के ड्राइवर बोला, जिंदा गाड़ दूंगा जमीन
कुछ समय बाद आरोपी ने मुझे अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। महिला ने इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने अपने ड्राइवर कमल बेलवाल से जान से मारने की धमकी दिलवाई। उसने कहा, अगर साहब के लिए कुछ करेगी आवाज उठाएगी तो जमीन में जिंदा गाड़ दूंगा। ड्राइवर कमल बेलवाल ने ये धमकी महिला को व्हाट्सएप पर भेजी। आरोपी अध्यक्ष ने भी ऑफिस बुला कर जान से मारने के लिए धमकाया।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं सीओ लालकुआं का कहना है कि मामला पुराना है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तथ्यों के आधार पर आने वाले समय में मुकेश बोरा की गिरफ्तारी की जाएगी। ध्यान देने की बात यह है कि महिला हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पास अपनी आपबीती सुनाने के बाद महिला अधिवक्ता के साथ लालकुआं कोतवाली पहुंची थी।बता दें कि महिला हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पास अपनी आपबीती सुनाने के बाद महिला अधिवक्ता के साथ लालकुआं कोतवाली पहुंची थी। कोतवाली में महिला एसआई ने पीड़ित महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर महिला के कलमबद्ध बयान दर्ज किए थे। कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार देर रात से कोतवाली में ही धरना व प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि आज शाम तक अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad