ब्रेकिंग काशीपुर/सितारगंज: रुद्रपुर कोतवाल द्वारा पत्रकार दीपक शर्मा के साथ की गई अभद्रता एवं दुर्व्यवहार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, आज पत्रकार प्रेस परिषद के काशीपुर महानगर अध्यक्ष प्रकाश जोशी, सितारगंज पत्रकार प्रेस परिषद इकाई के अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम को दिया!

खबर शेयर करें -

काशीपुर के पत्रकार मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन देते हुए…

काशीपुर/सितारगंज। विशेष संवाददाता रुद्रपुर कोतवाल द्वारा पत्रकार दीपक शर्मा के साथ की गई अभद्रता एवं दुर्व्यवहार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में आज पत्रकार प्रेस परिषद के काशीपुर महानगर अध्यक्ष प्रकाश जोशी के नेतृत्व में संगठन से जुड़े पत्रकारों ने परगना मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह की गैर मौजूदगी में उनके पेशकार राहुल जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर आरोपी कोतवाल को तत्काल स्थानांतरित करने की मांग किया। इस घटना को लेकर पत्रकारों में जबरदस्त रोष है । पत्रकारों ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो वह सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में मंडल महासचिव मनोज श्रीवास्तव, संरक्षक सुनील कोठारी, उमेश कश्यप, पत्रकार प्रेस परिषद कुमाऊँ मंडल उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, समाजसेवी अरुण वर्मा, सदस्य बिजेंदर सैनी, मनोज पंत , आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।

💥सितारगंज। रुद्रपुर कोतवाली में पत्रकार दीपक शर्मा से अभद्रता के खिलाफ क्षेत्र के पत्रकारों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें रुद्रपुर कोतवाल के व्यवहार की निंदा की गई। इस दौरान पत्रकारों के साथ घटित होने वाली इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी पत्रकार सुरक्षा अधिनियम बनाने की मांग की। मंगलवार को क्षेत्र के पत्रकार हनीफ बाबा, अविनाश श्रीवास्तव, दीपक भारद्वाज, नारायण सिंह रावत की अगुवाई में एसडीएम रविंद्र कुमार जुवांठा के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि रुद्रपुर कोतवाली में पत्रकार दीपक शर्मा से 15 अगस्त को कवरेज के दौरान कोतवाल ने बिना वजह दुर्व्यवहार किया। सारी घटना कोतवाली में लगे सीसीटीवी में कैद भी हो गई। ….

स्थानीय पत्रकारों ने आरोप लगाया कि रुद्रपुर कोतवाली पुलिस पत्रकार दीपक शर्मा के िऽलाफ द्वेषभावना पूर्वक कार्य कर रही है। जिससे पत्रकार दीपक शर्मा और उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त पत्रकार सुरक्षा अधिनियम बनाए जाने की मांग की। इस …….

मौके अविनाश श्रीवास्तव, नारायण सिंह रावत, दीपक भारद्वाज, राहुल कनौजिया, अबरार पटौदी, हनीफ बाबा, रमेश यादव, कासिम अंसारी, कफील अहमद, अतुल शर्मा, विकास गुप्ता, गुरदीप सिंह, हरी मोहन राणा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad