Bageshwar: 🥹नशे में फेंक दिए हजारों रुपए, …जब नशा उतरा, फिर क्या हुआ? 💥 पुलिस की त्वरित कार्यवाही व होटल स्वामी की ईमानदारी…. !

खबर शेयर करें -

Bageshwar samvaddata नशे में फेंक दिए हजारों रुपए, …जब नशा उतरा, फिर क्या हुआ? 💥 पुलिस की त्वरित कार्यवाही व होटल स्वामी की ईमानदारी…. ! विगत 10 अगस्त को एक व्यक्ति मूल निवासी नेपाल, नाम वीर बहादुर थापा पुत्र शेर बहादुर थापा हाल निवासी मोटासिमल बागेश्वर जो थाना कोतवाली बागेश्वर आया और उसके द्वारा बताया गया कि उसके जेब में 19,500 ₹ थे जो मार्केट में कहीं खो गए हैं। उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैलाश सिंह नेगी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए चीता मोबाइल में नियुक्त कर्मगण आरक्षी गिरीश बजेली तथा आरक्षी मनीष मवारी को पीड़ित द्वारा बताए अनुसार स्थान पर भेजा गया जहां होटल स्वामी श्रीमती सोनी शाह पत्नी कैलाश शाह निवासी बस स्टेशन बागेश्वर के द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति हमारे होटल में आया था और शराब के नशे में होने के कारण पैसे वहीं गिराकर चला गया था उसके जाने के बाद हमारी नजर गिरे हुए पैसों पर पड़ी तो हमने उक्त व्यक्ति को आवाज दी परंतु उसने नहीं सुना जिस कारण मैं इन पैंसों को थाना कोतवाली में जमा करने जा रही थी। होटल स्वामी की इस ईमानदारी की प्रभारी निरीक्षक द्वारा सराहना की गई। तथा उक्त वीर बहादुर थापा को उसकी सम्पूर्ण धनराशि वापस की गई।उपरोक्त नेपाली मूल के व्यक्ति द्वारा पुलिस तथा होटल स्वामी का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया गया।

   
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad