बिग ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर बनाया गया पुल, बारिश में बह गया!

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग :ब्यूरो मंदाकिनी नदी पर आर्मी द्वारा केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए जो पैदल पुल तैयार किया गया था वह लगातार भारी बारिश के कारण बह गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि 210 लोगों का पैदल मार्ग रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन पुल बहने से अब समस्या खड़ी हो गई है।…..

केदारनाथ धाम में मौसम खराब है। विजिबिलिटी बाधित होने के चलते हेली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। वहीं, विपरीत परिस्थितियों के बीच पैदल मार्ग से रेस्क्यू अभियान जारी है। आज केदारनाथ से 231 लोगों को सकुशल सोनप्रयाग पहुंचा दिया है।

वहीं, 516 लोग जंगलचट्टी पहुंच गए। केदारनाथ धाम में अब भी डेढ़ हजार से अधिक लोग मौजूद हैं, जिसमें कुछ यात्री शामिल हैं। वहीं, अब तक 12 हजार यात्रियों को निकाला गया है। पहले चरण में 231 लोगों को केदारनाथ से छानी कैंप पहुंचने के बाद रेस्क्यू दल के जवानों ने भूस्खलन प्रभावित लिंचोली से गौरीकुंड पहुंचाया।यहां से इन लोगों को हाईवे के सहारे सोनप्रयाग भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र तक भेजा गया, जहां पर मंदाकिनी नदी में सेना द्वारा बनाई गई अस्थायी पुलिया से सभी को बाजार तक सुरक्षित लाया गया।वहीं सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर सेना द्वारा बनाए गए पैदल पुल का निर्माण पूरा होने से भी रेस्क्यू एव राहत कार्यों में बड़ी राहत मिली थी, लेकिन आज यह पुलिया बह गई।विभिन्न स्थानों पर पीडब्ल्यूडी की टीम की निगरानी में पैदल यात्रा मार्गों का निर्माण शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad