ब्रेकिंग हल्द्वानी: मुख्यमंत्री से मांगा समय, पुलिस ने पहुंचा दिया कोतवाली, फिर क्या हुआ, भजन कीर्तन!✔️🥺 ..आखिर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण क्यों नदारत? ✍️ अशोक गुलाटी editor-in-chief

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री से मांगा समय, पुलिस ने पहुंचा दिया कोतवाली, फिर क्या हुआ!✔️🥺 ..आखिर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता के साथ कार्यकर्ता क्यों नदारत? ✍️ अशोक गुलाटी editor-in-chi प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने उत्तराखण्ड के ० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड के ज्वलंत मुद्दों पर वार्ता के लिए समय माँगा था लेकिन वार्ता के बजाय उन्हें गिरफ्तार कर हल्द्वानी कोतवाली ले जाया गया । बल्यूटिया ने कहा कि वो मुख्यमंत्री जी का विरोध नहीं कर रहे थे सिर्फ उनसे उत्तराखण्ड के विकास मॉडल पर वार्ता चाहते थे।
उनसे सवाल करना व कुछ सुझाव रखना चाहते थे क्योंकि आज मुख्यमंत्री जी ने प्रत्येक ब्लाक से पाँच गावों को आदर्श गाँव बनाने की बात कही। एक तरफ गाँव के गाँव खाली हो रहे हैं क्योकि वहाँ कोई सुविधा नहीं दूसरी तरफ सरकारी विद्यालयों की जर्जर हालत तक को सरकार सँभाल नहीं पा रही है। अस्पतालों की साँसे उखड़ रही लोगों की जाने बेवजह जा रही है। आपदा से गाँव तबाह हो रहे हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। ग्रीष्मकाल में जंगलों की आग से भारी तबाही हुई और कई लोग भस्म हो गए। इससे उत्तराखण्ड की साख देश में खराब हो रही है। पहाड़ों में पहले चल रहे विद्यालय, हस्पतालों को सरकार सम्भाल नहीं पा रही है ऐसे में प्रत्येक ब्लॉक से पाँच गाँव को आदर्श ग्राम महज एक जुमला प्रतीत होता है।
बल्यूटिया ने कहा यदि मा० मुख्यमंत्री चाहें तो उत्तराखण्ड के विकास मॉडल जो कि स्व० नारायण दत्त तिवारी जी का सपना था उसे वह उनसे साझा करना चाहते हैं ताकि सिंगापुर की तर्ज में एक विकसित उत्तराखण्ड अपनी उपस्थिति दुनिया के नक्शे में दर्ज करा सके।इन लोगों की गिरफ्तारी हुई राजेन्द्र खनवाल पूर्व राज्य मंत्री, कैलाश तिवारी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रानीखेत, मनोज कार्की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रानीखेत राजेंद्र बिष्ट, सौरभ भट्, महेशानन्द, जगदीश भारती मनोज दहिया गणेश भन्डारी बीरेन्द्र जग्गी मोहन सनवाल मनोज बल्यूटिया पीयूष बल्यूटिया, हरीश रावत , सैयद वसीम अली, रानू खांन , रोहित राठौर, प्रदीप बिष्ट, मुकेश कुलोरा, देवेन्द्र कुमार, गिरीश आर्या, अमित पंत, भुवन तिवारी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हल्द्वानी, हिमांशु पाण्डे। ध्यान देने की बात यह है कि…..

नगर के कांग्रेस विधायक सुमित हरदेव सहित कोई भी कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित नहीं था यह लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों कहना है कि हल्द्वानी में कांग्रेस दो गुटों में बटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad