ब्रेकिंग काण्डा: [बागेश्वर] नशे के विरुद्ध पुलिस का युद्ध स्तरीय कार्यवाही जारी!✍️ अशोक गुलाटी editor-in-chief

खबर शेयर करें -

✔️थाना काण्डा पुलिस/SOG की संयुक्त टीम ने थाना कांडा क्षेत्र में भांग की खेती को किया नष्ट साथ ही ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बंध में जानकारी देकर किया जागरूक।

बागेश्वर] नशे के विरुद्ध पुलिस का युद्ध स्तरीय कार्यवाही जारी!✍️ अशोक गुलाटी editor-in-chief मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशे/भांग के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। SOG प्रभारी श्री सलाउद्दीन व थानाध्यक्ष काण्डा खुशवन्त सिह के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा ग्राम चौनाला में लगभग 08 नाली, जाखनी में लगभग 01 नाली , विजयपुर में लगभग 03 नाली भांग की खेती को पूर्ण रूप से नष्ट किया गया।

जागरुक: पुलिस टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही स्थानीय लोगों को सम्पूर्ण भारत में लागू हुए नये कानूनों, साइबर हैल्पलाइन नंबर- 1930, डायल 112 आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

   
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad