चंपावत: 💥बगवाल मेले के दृष्टिगत देवीधुरा क्षेत्र अंतर्गत 18, 19, 20 अगस्त को विद्यालय बंद रहेंगे,👉 16 अगस्त से 26 अगस्त तक, 11 दिनों तक चलने वाले आषाड़ी रक्षाबंधन बग्वाल मेले को भव्य रूप सम्पन्न किया जाएगा!✍️ अशोक गुलाटी editor-in-chief/ गुड्डू खान ब्यूरो चीफ

खबर शेयर करें -

चम्पावत 12 जुलाई| | बगवाल मेले के दृष्टिगत देवीधुरा क्षेत्र अंतर्गत 18, 19, 20 अगस्त को विद्यालय बंद रहेंगे,👉 16 अगस्त से 26 अगस्त तक, 11 दिनों तक चलने वाले आषाड़ी रक्षाबंधन बग्वाल मेले को भव्य रूप सम्पन्न किया जाएगा!✍️ अशोक गुलाटी editor-in-chief/ गुड्डू खान ब्यूरो चीफ

  *मां बाराही धाम देवीधुरा में आयोजित होने वाले बगवाल मेले के सफल संचालन हेतु  तैयारी बैठक सुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी नवनीत पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई*
   *16 अगस्त से 26 अगस्त तक कुल 11 दिनों तक चलने वाले आषाड़ी रक्षाबंधन बग्वाल मेले को भव्य रूप सम्पन्न किया जाएगा*
    *मेले का मुख्य आकर्षण फल फूलों से खेले जाने वाला बगवाल मेला (पाषाण युद्ध) 19 अगस्त को होगा।*
    उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध माँ वाराही धाम में बगवाल (असाड़ी) मेला-2024 के सफल संचालन हेतु बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
   बैठक में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, विधुत व्यवस्था व वाहन पार्किंग व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई। 
 जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में नालियों की सफाई, झाड़ी कटान हेतु लोनिवि और एएमए जिला पंचायत को शीघ्र कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। ....

मेले के दौरान सम्पूर्ण बाजार क्षेत्र में पूर्व में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बड़ाए जाने के निर्देश दिए साथ ही कहा की इन सीसीटीवी का कंट्रोल रूम पुलिस चौकी में स्थापित रहेगा। इसके अलावा एसडीआरएफ तथा जल पुलिस भी मेला क्षेत्र में तैनात रहेगी। उन्होंने कहा कि बगवाल होने के 2 घंटे तक यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जाए इस हेतु पुलिस विभाग अभी से यातायात हेतु प्लान तैयार कर लें।
उन्होंने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को मेला अवधि के दौरान पेयजल तथा कार्मिकों की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए, जिस पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने बताया कि मेला अवधि में पेयजल टैंकरों के साथ ही आवश्यकतानुसार कार्मिकों की तैनाती की जा रही है तथा पार्किंग स्थलों के साथ ही जगह जगह अस्थाई स्टेंड पोस्ट लगाए जा रहे है। साथ ही खराब हो रहे हैंड पंपों की मरम्मत भी करा जा रही हैं। उन्होंने लोनिवि को निर्देश दिए कि क्षेत्र में मेला अवधि के दौरान अस्थाई पार्किंग विकसित करें, मेला क्षेत्र में पानी की निकासी हो इसकी भी पुख्ता इंतजाम किया जाएं। जिलाधिकारी ने सभी मार्गों में जेसीबी मशीन तैनात रखने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध होने पर तत्काल खोले जाये। उन्होंने कहा की सड़क गड्ढा मुक्त रहे इस हेतु पेचवर्क अथवा इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए। इसके अतिरिक्त झाड़ी कटान व पैदल रास्तों की सफाई व मरम्मत का कार्य भी कराया जाए। जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग को भी भेसर्क के निकट पुलिस चौकी के निकट अस्थाई पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मेला अवधि में रसोई गैस की पूर्ण व्यवस्था के साथ ही रसोई गैस के अतिरिक्त स्टॉक रखने के जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश देने के साथ ही दूध, दही, घी, मक्खन, पनीर आदि की आवश्यकता अनुसार आपूर्ति करने के निर्देश दुग्ध विभाग को दिए।
बैठक में मेले के दौरान टैक्सियों के उचित किराए का निर्धारण कर वाहनों में उसे चस्पा करने के निर्देश परिवहन विभाग को दिए। साथ ही दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु लगातार वाहनों का निरीक्षण करने के निर्देश पुलिस विभाग तथा परिवहन विभाग को दिए।
जिलाधिकारी ने मेले के दौरान समाज कल्याण विभाग को कैंप लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए साथ ही 21 अगस्त को बहुद्देशीय शिविर का आयोजन हेतु भी अधिकारियों को निर्देश दिए। मेला अवधि के दौरान विभिन्न खेलकूद, सामान्य ज्ञान, साहसिक आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएगी, जिस हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मेले के दौरान उचित विद्युत व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता यूपीसीएल तथा उरेडा को निर्देश दिए कि मेला अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इस हेतु वैकल्पिक व्यवस्था जनरेटर आदि की व्यवस्था पूर्व ही कर ली जाए। *मां बाराही धाम देवीधुरा में आयोजित होने वाले बगवाल मेले के सफल संचालन हेतु तैयारी बैठक सुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी नवनीत पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई* *16 अगस्त से 26 अगस्त तक कुल 11 दिनों तक चलने वाले आषाड़ी रक्षाबंधन बग्वाल मेले को भव्य रूप सम्पन्न किया जाएगा* *मेले का मुख्य आकर्षण फल फूलों से खेले जाने वाला बगवाल मेला (पाषाण युद्ध) 19 अगस्त को होगा।* उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध माँ वाराही धाम में बगवाल (असाड़ी) मेला-2024 के सफल संचालन हेतु बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, विधुत व्यवस्था व वाहन पार्किंग व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में नालियों की सफाई, झाड़ी कटान हेतु लोनिवि और एएमए जिला पंचायत को शीघ्र कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। मेले के दौरान सम्पूर्ण बाजार क्षेत्र में पूर्व में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बड़ाए जाने के निर्देश दिए साथ ही कहा की इन सीसीटीवी का कंट्रोल रूम पुलिस चौकी में स्थापित रहेगा। इसके अलावा एसडीआरएफ तथा जल पुलिस भी मेला क्षेत्र में तैनात रहेगी। उन्होंने कहा कि बगवाल होने के 2 घंटे तक यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखा जाए इस हेतु पुलिस विभाग अभी से यातायात हेतु प्लान तैयार कर लें। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को मेला अवधि के दौरान पेयजल तथा कार्मिकों की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए, *जिस पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने बताया कि मेला अवधि में पेयजल टैंकरों के साथ ही आवश्यकतानुसार कार्मिकों की तैनाती की जा रही है तथा पार्किंग स्थलों के साथ ही जगह जगह अस्थाई स्टेंड पोस्ट लगाए जा रहे है। साथ ही खराब हो रहे हैंड पंपों की मरम्मत भी करा जा रही हैं।* उन्होंने लोनिवि को निर्देश दिए कि क्षेत्र में मेला अवधि के दौरान अस्थाई पार्किंग विकसित करें, मेला क्षेत्र में पानी की निकासी हो इसकी भी पुख्ता इंतजाम किया जाएं। जिलाधिकारी ने सभी मार्गों में जेसीबी मशीन तैनात रखने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध होने पर तत्काल खोले जाये। उन्होंने कहा की सड़क गड्ढा मुक्त रहे इस हेतु पेचवर्क अथवा इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए। इसके अतिरिक्त झाड़ी कटान व पैदल रास्तों की सफाई व मरम्मत का कार्य भी कराया जाए। जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग को भी भेसर्क के निकट पुलिस चौकी के निकट अस्थाई पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला अवधि में रसोई गैस की पूर्ण व्यवस्था के साथ ही रसोई गैस के अतिरिक्त स्टॉक रखने के जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश देने के साथ ही दूध, दही, घी, मक्खन, पनीर आदि की आवश्यकता अनुसार आपूर्ति करने के निर्देश दुग्ध विभाग को दिए। बैठक में मेले के दौरान टैक्सियों के उचित किराए का निर्धारण कर वाहनों में उसे चस्पा करने के निर्देश परिवहन विभाग को दिए। साथ ही दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु लगातार वाहनों का निरीक्षण करने के निर्देश पुलिस विभाग तथा परिवहन विभाग को दिए। *जिलाधिकारी ने मेले के दौरान समाज कल्याण विभाग को कैंप लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए साथ ही 21 अगस्त को बहुद्देशीय शिविर का आयोजन हेतु भी अधिकारियों को निर्देश दिए।* मेला अवधि के दौरान विभिन्न खेलकूद, सामान्य ज्ञान, साहसिक आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएगी, जिस हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। मेले के दौरान उचित विद्युत व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता यूपीसीएल तथा उरेडा को निर्देश दिए कि मेला अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इस हेतु वैकल्पिक व्यवस्था जनरेटर आदि की व्यवस्था पूर्व ही कर ली जाए। उरेडा विभाग को सभी खराब पड़ी सोलर लाईट को ठीक करने के साथ ही अतिरिक्त 4 हाई मास्टर सोलर लाईट मेला क्षेत्र व पार्किंग स्थलों में मेले से पूर्व लगाने के निर्देश दिए। मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा में अतिरिक्त चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ व पर्याप्त मात्रा में दवा, एंबुलेंस(108) की व्यवस्था रखे जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत को मेला अवधि के दौरान मेला क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में सफाई व्यवस्था, अस्थाई शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिए। बैठक में मेले के दौरान टेंट, विद्युत, रंग रोगन आदि व्यवस्था पर भी चर्चा की गई और जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जिस विभाग को जो दायित्व सौपा गया है उसको मेले से पूर्व ही पूर्ण करना सुनिश्चित कर लें।*जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि बगवाल मेले के दृष्टिगत देवीधुरा क्षेत्र अंतर्गत 18, 19, 20 अगस्त को विद्यालय बंद रहेंगे।*इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत पुराने घरों को चिन्हित करने हेतु राजस्व विभाग को निर्देश दिए ताकि मेले के दिन किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो। बैठक में विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमनलता, चंपावत विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी अध्यक्ष मंदिर कमेटी मोहन सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, सीओ वंदना वर्मा, एएमए जिला पंचायत भगवत पाटनी, समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

💥सोलर लाईट मेला क्षेत्र व पार्किंग स्थलों में मेले से पूर्व लगाने के निर्देश दिए।
मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा में अतिरिक्त चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ व पर्याप्त मात्रा में दवा, एंबुलेंस(108) की व्यवस्था रखे जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए।
उन्होंने जिला पंचायत को मेला अवधि के दौरान मेला क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में सफाई व्यवस्था, अस्थाई शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिए। बैठक में मेले के दौरान टेंट, विद्युत, रंग रोगन आदि व्यवस्था पर भी चर्चा की गई और जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जिस विभाग को जो दायित्व सौपा गया है उसको मेले से पूर्व ही पूर्ण करना सुनिश्चित कर लें।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि बगवाल मेले के दृष्टिगत देवीधुरा क्षेत्र अंतर्गत 18, 19, 20 अगस्त को विद्यालय बंद रहेंगे।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत पुराने घरों को चिन्हित करने हेतु राजस्व विभाग को निर्देश दिए ताकि मेले के दिन किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो।
बैठक में विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमनलता, चंपावत विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी अध्यक्ष मंदिर कमेटी मोहन सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, सीओ वंदना वर्मा, एएमए जिला पंचायत भगवत पाटनी, समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad