ब्रेकिंग ऋषिकेश:😯 रेव पार्टी में हुड़दंग के दौरान पुलिस का छापा, रिजॉर्ट संचालकों पर केस; 26 गिरफ्तार@

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश संवाददाता थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में मोहन चट्टी स्थित एक रिजॉर्ट में रेव पार्टी आयोजित करना संचालकों को महंगा पड़ गया। थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रिजॉर्ट संचालकों पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। 26 युवकों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है जबकि पार्टी में मिली सात युवतियों की पुलिस काउंसलिंग कर रही है।बीते शनिवार की देर शाम को थाना लक्ष्मणझूला को सूचना मिली कि पाम व्यू रिसोर्ट, जोगिया ना, मोहन चट्टी में कुछ लोग हुड़दंग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल संचालक से शराब पिलाने के संबंध में पूछताछ की। रिजॉर्ट संचालक शराब पिलाने का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि पांच रिजॉर्ट संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।इसमें अभय कुमार निवासी सोतीगंज, सदर मेरठ, उत्तर प्रदेश, विनीत गोयल निवासी मोतीनगर, गाजियाबाद, असलम निवासी संगरूर मोहल्ला, पट्टीवाल कला, पंजाब हाल निवासी कोठापुरा, फरीदकोट, पंजाब व अमनदीप निवासी कोटकपूरा, फरीदकोट, पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य संचालक विक्की जैन मौके से फरार हो गया। इसके अलावा हुड़दंग कर रहे 26 युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रिजॉर्ट संचालकों पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad